– लोकवाणी केंद्र की आड़ में बनाते थे फर्जी आधार कार्ड
गोण्डा (हि.स.)। पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 22 फर्जी आधार कार्ड, दो लैपटॉप और एक प्रिंटर बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि देहात कोतवाली पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है । गिरोह के दो सदस्य नवाबगंज थाना के गांव दुल्लापुर निवासी श्याम निषाद व सूरज मौर्य को गिरफ्तार किया है। यह लोग लोकवाणी केंद्र संचालन की आड़ में फर्जी आधार कार्ड बनाते थे। इनके कब्जे से 22 फर्जी आधार कार्ड, दो लैपटॉप व एक प्रिंटर बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपित को जेल भेज दिया गया है।
