आज से भारतीय जनता पार्टी गोण्डा द्वारा मेरी माटी मेरा देश अभियान के निमित्त मिट्टी संकलन का कार्य जनपद के प्रत्येक बूथों पर प्रारम्भ किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप द्वारा आज गौरा विधानसभा के छपिया मंडल के परसा तिवारी शक्ति केंद्र के सिसवा गाँव से इस अभियान का सुभारम्भ किया गया। मिट्टी संकलन के दौरान गाँव वासियो को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि ये हमारा आपका सबका सौभाग्य है कि हमारे घरों कि यह एक चुटकी मिट्टी देश के अमर शहीदों के किसी काम आएगी। देश के यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के इस निर्णय कि हम सब भारतवासी भूरि भूरि प्रशंशा करते है।
जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू ने बताया कि भाजपा द्वारा जनपद के सभी 452 शक्ति केंद्र के सभी बूथों पर इस अभियान के निमित्त प्रभारी एवं संयोजक क़ी रचना कर उन्हें कार्य में लगा दिया गया है। आज के छपिया मण्डल में मेरी माटी मेरा देश अभियान के मिट्टी संग्रह कार्यक्रम के शुभारम्भ कार्यक्रम में जिला मंत्री /जिला अभियान सह संयोजक विनय शर्मा, मीडिया प्रभारी / मंडल प्रभारी छपिया राघवेंद्र ओझा पट्टू, मंडल अध्यक्ष जसवंत सिंह, महामंत्री राम चन्दर वर्मा, विश्वनाथ पाठक, जिला पंचायत सदस्य /मंडल मंत्री आनंद सिंह पिंकू, मंडल उपाध्यक्ष बी डी पाठक, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र यदुवंश, अमित मालवीय, राम लौट यादव सहित बूथ अध्यक्ष, प्रधान, बीडीसी सहित स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

