Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडागोण्डा : ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से चार लाख की लूट

गोण्डा : ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से चार लाख की लूट

गोण्डा (हि.स.)। कटरा थाना क्षेत्र में सोमवार को मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक टक्कर मार कर गिरा दिया। इसके बाद नोटो से भरा बैग संचालक से छीनकर फरार हो गये। पुलिस ने घायल संचालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटरा बाजार में भर्ती कराते हुए घटना की छानबीन शुरू कर दी।

पीड़ित सुधांशु भारती ने पुलिस को बताया कि आज दोपहर को बैंक ऑफ इंडिया से चार लाख रुपये नकद निकालकर अपने ग्राहक सेवा केंद्र कटरा जा रहे था। कटरा थाना क्षेत्र के अशोकपुर मोड़ अहिरन पुरवा के पास मोटर साइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने टक्कर मारकर उसे मोटर साइकिल से गिरा दिया। उसके बाद रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि कटरा थाना क्षेत्र के अहिरन पुरवा मोड़ पर ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक से लूट की घटना हुई है। पीड़ित संचालक से मिली जानकारी और तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular