संवाददाता
गोण्डा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में देवीपाटन मण्डल पर विश्वविद्यालय मिलने पर विश्वविद्यालय स्थापना के लिए बार बार आंदोलन करने वाले इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह के साथ प्राचार्या वंदना सारस्वत, मुख्य नियंता डॉ जितेंद्र सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ शैलेन्द्र नाथ मिश्रा, डा. विनोद कुमार सिंह, डा. अरुण प्रताप सिंह, डा.दलीप सिंह, बब्लू पाठक सहित कई छात्र छात्राओं ने परिसर में खुशी जताई और मिठाई बांटी गई। अविनाश सिंह ने कहा कि कुछ वर्षों पहले विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर जन आंदोलन शुरू किया गया। उसके बाद एक विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था, जिसमें सामाजिक संगठनों, शिक्षकों, एनसीसी के छात्रों, जनप्रतिनिधियों के साथ कई लोग ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। एक साथ मिलकर विश्वविद्यालय स्थापना की आवाज उठाई। इसके बाद रक्तदान, ज्ञापन और कई आंदोलन चलाये गए जिसके बाद विश्वविद्यालय की सौगात मण्डल को मिली है। एलबीएस डिग्री कॉलेज ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मंडल को बहुत बड़ी सौगात मिली है। शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय की काफी आवश्यकता थी, जो अब जाकर पूरी हो रही है। डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय स्थापना काफी जरूरत थी, क्योंकि मण्डल में विश्वविद्यालय बन जाने के बाद छात्रों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। शिक्षा अब मण्डल में ही मिले इस बार बजट में विश्वविद्यालय देने पर सभी मे उत्साह है।
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना Application निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
