Saturday, February 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडागोण्डा के लाल ने कर दिया कमाल

गोण्डा के लाल ने कर दिया कमाल


अभ्युदय ने देश में बढ़ाया गोण्डा जिले का मान

तो अखिलेश यादव ने उपहार में टैबलेट भेज किया सम्मान


गोंडा । नीट की परीक्षा में ऑल इंडिया में रैंक 17 और उत्तर प्रदेश में रैंक 01 प्राप्त करने वाले अभ्युदय प्रताप सिंह को सुवन्स मिलेनियम पब्लिक स्कूल (CBSE) गोण्डा की ओर से सम्मानित किया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने अभ्युदय की सफलता से खुश हो टैबलेट भेजकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक सूरज सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा भेजा गया टैब देकर अभ्युदय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अभ्युदय को प्रिंसिपल रीना तिवारी ने मैडल व प्रोत्साहन चिन्ह देकर सम्मानित किया, उनके पिता अविनाश कुमार सिंह को भी प्रबन्धन द्वारा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
सुवन्स के छात्र-छात्राओं द्वारा अभ्युदय का स्वागत किया गया, इस मौके पर अभ्युदय ने बच्चों से अपनी सफलता का मंत्र साझा किया, अभ्युदय ने बताया कि कड़ी मेहनत, लगन और 16 घंटे की पढ़ाई ने सफलता दिलाई है। अभ्युदय ने कहा कि मेरी सफलता का पूरा श्रेय गुरुजन व माता-पिता को जाता है। मैं बहुत खुश हूं कि सुवन्स स्कूल ने मुझे सम्मान दिया और पूर्व मुख्यमंत्री जी ने मुझे उपहार स्वरूप टैबलेट भेजा। प्रधानाचार्या श्रीमती रीना तिवारी ने कहा कि अभ्युदय से सभी बच्चों को प्रेरणा मिलती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular