Sunday, April 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडागोण्डा कनेक्शन, आयकर के छापे में बरामद सवा तीन करोड़

गोण्डा कनेक्शन, आयकर के छापे में बरामद सवा तीन करोड़

– 65 लाख की बरामदगी से मिले इनपुट पर ईडी ने लखनऊ से बरामद किए तीन करोड़ 20 लाख

गोण्डा (हि.स.)। चेकिंग के दौरान लखनऊ से सिद्धार्थनगर जा रही एक कार से 65 लाख रुपये की बरामदगी के बाद पुलिस ने पैसे को सीज कर ट्रेजरी में जमा कराया था। बरामद रुपयों को लेकर हुई पूछताछ में दो लोगों की निशानदेही पर लखनऊ से 03 करोड़ 20 लाख रुपये की बरामदगी हुई। अब पूरे मामले की जांच आयकर विभाग कर रही है।

बीती 21 जनवरी को गोण्डा-लखनऊ मार्ग पर जनपद की सीमा के पास बैरियर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार को रोककर तलाशी ली। कार सवार दो भाई चंदन अग्रवाल और नितिन अग्रवाल के पास से 65 लाख रुपये बरामद किया। पुलिस व एसडीएम कर्नलगंज की पूछताछ में पैसे का ब्यौरा न दे पाने के कारण इनकम टैक्स विभाग को बुलाकर पैसे को ट्रेजरी में जमा करा दिया गया था। यह लोग सिद्धार्थनगर के निवासी हैं। यह जनपद पड़ोसी देश नेपाल से सटे होने के कारण तरह-तरह की संभावनाएं व्यक्त की जा रही थी। उसी के आधार पर आयकर विभाग को 65 लाख से मिले इनपुट के आधार पर लखनऊ में छापेमारी के दौरान 03 करोड़ 20 लाख रुपये बरामद हुए हैं।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि हमारे जनपद को बहुत बड़ी उपलब्धि मिली है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 65 लाख रुपये बरामद किए थे। इसी इनपुट के आधार पर आयकर विभाग ने छापेमारी कर तीन करोड़ 20 लाख रुपये बरामद किए हैं। उसकी अलग से कार्यवाही लखनऊ में चल रही है। इसकी सूचना गुरुवार को हमें प्राप्त हुई है।

बताया कि अब तक आचार संहिता के उल्लंघन में 15 से अधिक मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए यह सिलसिला चलता रहेगा।

महेन्द्र/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular