Saturday, March 21, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडागोण्डा-कटौती से खफा उपभोक्ताओं का उपकेन्द्र पर हंगामा

गोण्डा-कटौती से खफा उपभोक्ताओं का उपकेन्द्र पर हंगामा

धानेपुर।भीषण गर्मी के बीच बिजली की अघोषित कटौती से नाराज कुछ उपभोक्ताओं ने मंगलवार की रात को पावर हाउस पर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उपभोक्ताओं ने बिजली कर्मियों के साथ मारपीट किया और तोड़फोड़ की। एसडीओ व जेई की ओर से संयुक्त रूप से मारपीट व तोड़फोड़ करने के आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

एसडीओ पीके वर्मा व जेई अजय कुमार ने धानेपुर पुलिस को दिये गए शिकायती पत्र में कहा है कि मंगलवार की रात को धानेपुर पावर हाउस पर बिजली कर्मचारी बजरंगी व जसवंत काम कर रहे थे। पावरहाउस का धानेपुर व बाबागंज फीडर चल रहा था। जबकि देवरिया फीडर में आई खराबी को कर्मचारी बनाने में लगे थे। इसी दौरान शहजाद व मो. तारिक तीस चालीस की संख्या में पावरहाउस पर आये लोगों ने कर्मचारी बजरंगी को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की और मशीन क्षतग्रिस्त कर दिया। जिससे तीनों फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई। पुलिस को सूचना दी गई पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए। जेई अजय कुमार ने बताया कि तोड़फोड़ से करीबन 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ। थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, विधिक कारवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular