Saturday, April 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडागोण्डा आगमन पर हुआ टीचर्स सेल्फ केयर टीम पदाधिकारियों का स्वागत

गोण्डा आगमन पर हुआ टीचर्स सेल्फ केयर टीम पदाधिकारियों का स्वागत

मोहसिन हिंदुस्तानी
गोण्डा।
टीचर्स सेल्फ केअर टीम के प्रदेश महामंत्री सुधेश पाण्डेय और कोषाध्यक्ष संजीव रजक का गुरुवार को यहां आगमन पर स्वागत किया गया। इसके बाद एक बैठककंपोजिट स्कूल में हुई।
बैठक की अध्यक्षता रणजीत सिंह जिला संयोजक ने किया। जिला प्रवक्ता अरुण कुमार कनौजिया ने कहा मात्र 2 वर्ष से कम समय में ही। इस संगठन ने 68 दिवंगत शिक्षकों का रिकार्ड सहयोग लगभग 12 करोड़ रुपये का किया है। चिकित्सा सुविधा भी प्रदान करने का भी कार्य शुरू कर चुका है। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि संस्था का एक मात्र उद्देश्य अपने टीम से जुड़े शिक्षक साथियों के साथ होने वाले किसी अप्रिय घटना में साथ खड़ा होना है।
प्रदेश कोषाध्यक्ष संजीव रजक ने कहा कि टीचर्स सेल्फ केअर कोई राजनीतिक संगठन नही है।
जिला संयोजक रणजीत सिंह ने कहा कि इस टीम से जुड़े शिक्षक साथी दिवंगत हुए शिक्षक के परिवार के बैंक खाते में न्यूनतम 100 रुपये का सहयोग करते है।
संचालन विष्णु शंकर तिवारी ने किया। धर्मेंद्र प्रताप सिंह, सतेंद्र मिश्र, काली प्रसाद वर्मा, ओविन्द सोनकर , महेश कनौजिया, प्रवेन्द्र मिश्रा , मुकेश कुमार यादव , राकेश चौरसिया, राजेश जायसवाल, सादिक अली जी ,सत्य प्रकाश पांडेय जी, प्रेम प्रकाश सोनकर,विनोद शंकर दुबे,
पंकज मिश्रा जिला संयोजक जनपद बहराइच, सुरेंद्र कुमार सहसंयोजक बहराइच समेत सैकड़ो शिक्षक साथी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular