Saturday, April 11, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडागोण्डा : अवैध असलहा फैक्टरी में पुलिस का छापा, अभियुक्त गिरफ्तार

गोण्डा : अवैध असलहा फैक्टरी में पुलिस का छापा, अभियुक्त गिरफ्तार

गोण्डा (हि.स.) पुलिस ने अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री में छापा मारा है। मौके से तीन निर्मित, एक अर्ध निर्मित असलहा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

बुधवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया एसओजी व देहात कोतवाली पुलिस की सयुंक्त कार्रवाई में एक अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी गई है। मौके से अभियुक्त शिव सहाय को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन निर्मित व एक अर्ध निर्मित तमंचा दो जिंदा कारतूस शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular