राज्य डेस्क
रांची. झारखंड के गोड्डा में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव के बीच हाथापाई होने की खबर है. ये दोनों गुरुवार को गोड्डा में थे. अवसर था गोड्डा से दिल्ली के लिए हमसफर ट्रेन की शुरुआत का. दोनों इस मौके पर गोड्डा स्टेशन पहुंचे थे. ट्रेन सेवा का उद्घाटन रेलमंत्री को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करना था. लेकिन ठीक इसके पहले सांसद और विधायक के बीच हाथापाई की नौबत आ गई. दरअसल यह सारा झगड़ा गोड्डा से दिल्ली हमसफर ट्रेन चलाने की क्रेडिट लेने के नाम पर हुआ. गोड्डा से तीन बार से सांसद रहे बीजेपी के निशिकांत दुबे इसे अपनी उपलब्धि बता रहे हैं, तो वहीं राज्य सरकार भी बता रही है कि उनके प्रयासों से आजादी के बाद पहली बार गोड्डा से दिल्ली के लिए रेल का परिचालन शुरू हो रहा है. झारखंड में इन दिनों कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है, फिर भी रेल परिचालन शुरू होने के मौके पर गोड्डा में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती देखी गईं. इस मौके पर मौजूद अधिकतर लोगों के चेहरे पर मास्क नहीं था, वे कोई सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे. यह हाल तो तब है जब झारखंड सरकार और केंद्र सरकार लगातार लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील कर रही है.
यह भी पढ़ें : सुरसा बन गया कोरोना, गुरुवार को मिले 75 नए मरीज
हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com
