Friday, February 20, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडागोंडा : सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के सार्थक परिणाम आए...

गोंडा : सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के सार्थक परिणाम आए : सिद्धार्थ नाथ सिंह

 गोंडा (हि.स.)। प्रदेश सरकार कोरोना की तीसरी लहर तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रत्येक अस्पताल में वेदों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को अलग से ट्रेनिंग दी जा रही है। वहीं अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी ना होने पाए, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। ये बातें जनपद के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बभनजोत विकासखंड में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में कहा।
उन्होंने कहा कि योगी जी के नेतृत्व सरकार द्वारा जो भी योजनाएं चलाई गई। उनका परिणाम सार्थक रहा है। कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों को उनके कौशल के अनुसार विशेष प्रशिक्षण देकर स्थानीय स्तर पर रोजगार मुहैया कराया गया। अब वह अपना स्वयं का रोजगार कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। सरकार की इस योजना को सुप्रीम कोर्ट ने भी सराहा है।
उन्होंने कहा कि आगामी 2022 का चुनाव योगी जी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। हमारे यहां मुख्यमंत्री का चेहरा तलाशना नहीं है। पहले से ही तय है । विकासखंड के सभागार में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने आगामी जुलाई माह में चलने वाले पौधरोपण अभियान को लेकर कहा कि अधिकारी व कर्मचारी व्यक्तिगत रुचि लेकर के विभाग वार तय लक्ष्य को प्रत्येक दशा में पूरा करें।
पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाना होगा। ऐसे कार्यों में समाज के लोगों को भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। वहीं आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। 

RELATED ARTICLES

Most Popular