गोंडा (हि.स.)। छपिया थाना क्षेत्र में शनिवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ग्रामीणों ने एक शोहदे को उठक-बैठक करा रहे हैं।
छपिया थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले युवक ने एक लड़की से छेड़छाड़ की थी। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने शोहदे को पकड़ लिया और उसे सौ तक उठा बैठक लगवाकर छोड़ दिया है। फिलहाल छपिया पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो छपिया थाना क्षेत्र के बखरवा गांव का है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक द्वारा गांव के एक दूसरे पक्ष की लड़की के साथ कुछ दिनों पूर्व छेड़छाड़ किया था। इसको लेकर कुछ लोगों द्वारा पुलिस में शिकायत करने के बजाए उसे उठा बैठक करा कर मामले को शांत करा दिया था। अब दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।
