जिले के गोंडा मेडिकल सेंटर पर सुप्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डॉ अनिता मिश्रा और डॉ पुण्योदय मिश्रा द्वारा प्रभु श्री राम लला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ो भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया ।
डॉ अनिता मिश्रा ने कहा कि राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर कहीं भोग तो कहीं शोभायात्रा निकालकर उत्सव मनाया जा रहा है पूरा माहौल दीपावली जैसा हो गया है लोग खुशियां मना रहे हैं डॉ पुण्योदय मिश्रा ने कहा कि मंदिरों को लाइटें व फूलों से सजाया जा रहा है उत्सव मनाया जा रहा है इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि जन जन के लिए यह उत्सव है हम सभी को इसको मिलकर मनाना चाहिए भंडारे में एलबीएस डिग्री कॉलेज के मुख्य नियंता प्रोफेसर आरबी सिंह बघेल, अजेय विक्रम सिंह, विवेक लोहिया, रेडक्रॉस सोसायटी के उपाध्यक्ष जसपाल सलूजा, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ मधुसूदन सिंह, आशुषोस सिंह सहित गोंडा मेडिकल सेंटर का स्टाफ मौजूद रहा ।

