Saturday, March 7, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडागोंडा में मिली श्रावस्ती के लापता व्यापारी की लाश

गोंडा में मिली श्रावस्ती के लापता व्यापारी की लाश

बीती रात कार समेत सरयू नहर में गिर गया था व्यापारी

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। जिले के खरगूपुर थाने की पुलिस ने रविवार को कल रात से लापता श्रावस्ती जिले के गल्ला व्यवसाई प्रमोद मिश्र के शव को बरामद कर लिया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के निवासी गल्ला व्यापारी प्रमोद कुमार मिश्रा (53) शनिवार रात अपनी कार से अपनी ससुराल ग्राम सेनवाहे गए थे। वहां से घर लौटते समय मसड़ी चौराहे के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सरयू नहर में गिर गई। स्थानीय लोगों द्वारा रविवार सुबह उनकी कार को नहर से बाहर निकाला गया, किंतु उनका पता नहीं चल सका था। बताया जाता कि गिलौला थाने की पुलिस ने उन्हें खोजने के लिए स्थानीय गोताखोरों का सहयोग लिया जा रहा था, किंतु उन्हें सफलता नहीं मिली। इस बीच रविवार की दोपहर बाद गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिपरा चौबे गांव में सरयू नहर से उनका शव बरामद कर लिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी कुबेर तिवारी ने बताया कि शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को लाश बरामद होने की सूचना दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular