Sunday, February 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडागोंडा : मुख्यालय पर नहीं हो सका सपा का धरना प्रदर्शन

गोंडा : मुख्यालय पर नहीं हो सका सपा का धरना प्रदर्शन

पूर्व जिलाध्यक्ष बोले कार्यकर्ताओं को किया गया नजरबंद

गोंडा (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर जनपद के चारों तहसील पर सपा का धरना प्रदर्शन गुरुवार को प्रस्तावित था। इसके मद्देनजर प्रशासन द्वारा सभी तहसील मुख्यालयों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। तरबगंज को छोड़कर सपा कार्यकर्ता कहीं भी ज्ञापन नहीं दे सके। सपा संगठन के पदाधिकारियों का आरोप, पुलिस ने उनके कार्यकर्ताओं को नजरबंद कर दिया।

तरबगंज तहसील में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर ज्ञापन देने का प्रयास किया। लेकिन सफल ना हो सके। उन्होंने कहा बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार तथा प्रमुख व जिला पंचायत चुनाव के दौरान हुई धांधली को लेकर सपा सुप्रीमो के निर्देश पर ज्ञापन दिया जाना था। कहा कि 2022 के चुनाव में जनता इनको मुंहतोड़ जवाब देगी। वहीं सपा के वरिष्ठ पदाधिकारी राम भजन चौबे ने बताया कि मंहगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी तथा उत्पीड़न के विरुद्ध धरना प्रदर्शन आयोजित करने का काम किया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular