गोंडा | बंजारन डीह गांव में रविवार की रात मछली मारने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसमें जमकर मारपीट हो गई।दोनों पक्षों के 4 लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने क्रास रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोनिया बनकट के मजरा बंजरवनडीह में मछली मारने को लेकर रविवार की रात को मो यासीन बंजारा व मो असलम बंजारा के बीच विवाद हो गया था।विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की नौबत आ गई।देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी।जिसमें लाठी डंडे के साथ ईंट पत्थर भी चले।जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को चोटें आईं हैं।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चार लोगों की डाक्टरी कराई है। थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि मछली मारने को लेकर बंजरवनडीह गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है।दोनों ओर से आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। जिस पर आठ लोगों के खिलाफ क्रिस रिपोर्ट दर्ज कराया गया था।
एक पक्ष के असलम ने गांव के ही मोहम्मद त्वाहा समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है ।जबकि दूसरे पक्ष के मोहम्मद यासीन की तहरीर पर कलाम समेत चार लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।बताया कि एक पक्ष के अब्दुल हमीद व मो असलम को चोटें आईं हैं जबकि दूसरे पक्ष के यासीन व मो त्वाहा को चोटिल हुए हैं।सभी घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।विधिक कारवाई की जा रही हैं।
