Sunday, February 15, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडागोंडा : पूर्व मंत्री पंडित सिंह के निधन के बाद बेटे...

गोंडा : पूर्व मंत्री पंडित सिंह के निधन के बाद बेटे सूरज की भी तबीयत बिगड़ी, लखनऊ ले जाने की सलाह

गोंडा |यूपी के पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के निधन के बाद उनके बेटे की की तबीयत भी बिगड़ गई है। अयोध्या में पिता की अंत्येष्टि के बाद पैतृक आवास बललीपुर लौटे मंत्री के बेटे सूरज सिंह दो बार बेहोश हो गए। उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। डाक्टरों ने उनकी हालत देखते हुए तत्काल लखनऊ ले जाने की सलाह दी है।

शुक्रवार की सुबह पूर्व मंत्री पंडित सिंह की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी। इसके बाद शुक्रवार दोपहर बाद उनकी अंत्येष्टि अयोध्या सरयू घाट पर हुई। अंत्येष्टि के दौरान ही नाजुक स्थिति में रहे मंत्री के बेटे सूरज ने विधि विधान पूरा कराने के बाद घर लौटे। यहां पहुंचते ही उनकी हालत गंभीर हो गई। सूरज भी कोरोना संक्रमित हुए थे। बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इधर कई दिनों से पिता को लेकर लखनऊ में ही थे। फिलहाल जिला मुख्यालय से चिकित्सकों की टीम उनके घर भेजी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular