-खबर सुन मृतका की दादा की हार्ट अटैक से मौत
गोंडा। दुनिया तथा हमारे देश में अक्सर ही पति- पत्नी के बीच विवाद होना आम बात है। लेकिन उत्तर प्रदेश के गोंडा में विवाद इतना बढ़ा कि विवाद के बाद पति ने अपनी ही पत्नी की गड़ासे से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों के अनुसार पति की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस पति और पत्नी के शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच में जुट गई है। उधर घटना की सूचना जब मृतका के मायके पंहुची तो वहां भी कोहराम मच गया। मृतका के दादा को दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी भी मौत हो गई।
पुलिस ने घटना को पारिवारिक कलह का मामला बताया है। पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक रूप से बीमार था और इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन भी पुलिस द्वारा की जा रही है। वारदात जिले के कटरा बाजार थानाक्षेत्र के मझौवा धोबिनपुरवा गांव की है। यहां सिपाही लाल नाम के युवक ने अपनी पत्नी माधुरी की गंड़ासे से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद वह भागकर गांव के बाहर रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और सामने से आ रही ट्रेन को आगे कूद गया। ट्रेन की चपेट में आने से सिपाही लाल की भी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस हत्या के आरोपी मृतक पति को मानसिक रूप से बीमार बता रही है। सीओ करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय ने कहा कि युवक मानसिक रूप से बीमार था और पारिवारिक कलह के चलते यह घटना हुई है।
गोंडा : पत्नी की गर्दन काटकर ट्रेन के आगे कूदा पति
RELATED ARTICLES
