Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोंडा निवासी लिपिक को भ्रष्टाचार के जुर्म में सश्रम कारावास

गोंडा निवासी लिपिक को भ्रष्टाचार के जुर्म में सश्रम कारावास

प्रादेशिक डेस्क

गोरखपुर। जिले की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा बाजार निवासी तथा स्वास्थ्य एवं परिवार विभाग मुजफ्फर नगर के तत्कालीन कनिष्ठ लिपिक इंद्रदेव पांडेय को पांच साल के कठोर कारावास एवं दो लाख रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड न देने पर अभियुक्त को एक साल का कारावास अलग से भुगतना होगा।
अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक परमानंद राम त्रिपाठी ने बताया कि तत्कालीन चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री की शिकायत पर पांच मई 2001 को भ्रष्टाचार निवारण संगठन फैजाबाद इकाई द्वारा जांच की गई। जांच में पाया गया कि अभियुक्त एक अप्रैल 1975 को कनिष्ठ लिपिक के पद पर नौकरी में आया था। संपूर्ण जांच की अवधि में उपलब्ध आंकड़ों से विभिन्न कटौतियों के बाद शुद्ध वेतन के रूप में उसे छह लाख 72 हजार 834 रुपया प्राप्त हुआ था। परंतु अभियुक्त ने वर्ष 1976 से 2001 के मध्य विभिन्न ज्ञात स्रोतों से कुल आठ लाख 52 हजार 834 रुपये आय प्राप्त किया और समय-समय पर विभिन्न संपत्तियों के अर्जन पर कुल 13 लाख 12 हजार 216 रुपये व्यय किया, जो आय की तुलना में चार लाख 59 हजार 382 रुपये व्यय अधिक है और अभियुक्त की आय से अधिक संपत्ति को दर्शाता है। इसके बाद उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार का अभियोग चलाया गया। सत्र परीक्षण के दौरान भ्रष्टाचार का जुर्म सिद्ध पाए जाने पर विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट तनु भटनागर ने उसे पांच साल के कठोर कारावास एवं दो लाख रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

महत्वपूर्ण सूचना

गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/YOGA-DAY-GONDA-104340082292555

RELATED ARTICLES

Most Popular