नेशनल डेस्क
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के निवासी एक युवक के विरुद्ध गुजरात में एक किशोरी के अपहरण की जांच अभी शुरू ही हुई थी कि यहां के रेलवे स्टेशन के नजदीक उसके साथ स्टेशन पर पानी की बोतल बेंचने वाले दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ गुजरात में रहती है। वह 18 जुलाई को अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार की शादी समारोह में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ आई थी। चंडीगढ़ में उसकी मुलाकात यूपी के गोंडा जिले के तरबगंज निवासी दीपक (25) पुत्र श्यामजी से हो गई। दीपक किशोरी के परिवार से काफी घुल-मिल गया। इसके बाद वह 25 जुलाई को किशोरी के परिवार के साथ गुजरात चला गया और उनके घर पर ही रुक गया। छह अगस्त को वह किशोरी को बहला-फुसलाकर गुजरात से लेकर गोंडा आ गया। घर पहुंचने पर दीपक के परिजनों ने इसका जबरदस्त विरोध किया और उसे तत्काल वापस गुजरात पहुंचा आने को कहा। किशोरी को लेकर दीपक रविवार की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा। इस बीच उनकी रात 9ः40 बजे गुजरात जाने वाली जामनगर एक्सप्रेस ट्रेन छूट गई और इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। नाराज होकर दीपक उसे स्टेशन पर ही छोड़कर कहीं चला गया। कुछ देर बाद वह दीपक की तलाश करने लगी। जब वह उसे खोजते हुए सेंट्रल फुट ओवर ब्रिज पर पहुंची, तो स्टेशन पर पानी बेचने वाले दो हॉकर हरदीप नागर (21) पुत्र राजमन नागर निवासी 223, जवाहर कॉलोनी एयरफोर्स रोड सेक्टर-22 फरीदाबाद (हरियाणा) और राहुल (23) पुत्र राजपाल निवासी थाना आवागढ़, जिला आगरा (यूपी) उनसे मिले, जिन्होंने उसे दूसरे ट्रेन पर बैठाने के लिए तिलक ब्रिज स्टेशन तक चलने को कहा। वे दोनों उसे तिलक ब्रिज स्टेशन पर ले जाने के लिए शार्ट कट रास्ते के बहाने रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे लेकर अजमेरी गेट की ओर ले आए। जीआरपी के पेट्रोलिंग स्टाफ ने उन्हें संदिग्ध परिस्थितियों में देखकर पूछताछ के लिए सभी को पुलिस स्टेशन ले गई। पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद नई दिल्ली रेलवे थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। उधर गुजरात पुलिस दीपक के विरुद्ध दर्ज अपहरण के मुकदमे की विवेचना कर रही है। दिल्ली पुलिस ने किशोरी के मिलने की जानकारी गुजरात पुलिस को दे दी है।
यह भी पढें : अब स्कूलों में खेल जाएंगे गिल्ली डंडा, इक्कल-दुक्कल समेत ये 75 देशी खेल
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
