Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडागोंडा : दो वर्ष से फरार चल रहे पचास हजार का ईनामी...

गोंडा : दो वर्ष से फरार चल रहे पचास हजार का ईनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

गोंडा (हि.स.)। तरबगंज थाना क्षेत्र में युवक की हत्या मामले में फरार चल रहे 50 हजार के ईनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायलवस्था में उसे गिरफ्तार किया है। दो वर्ष पूर्व हुई हत्या मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि तरबगंज थाना के बनगांव निवासी हत्या का मास्टरमाइंड भारत सिंह फरार चल रहा था।

इसके विरुद्ध थाने में करीब दो दर्जन मुकदमें विभिन्न अपराधों के पंजीकृत है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कुर्की की कार्रवाई कर चुकी थी। फिर भी अभियुक्त का कोई सुराग नहीं लग पाया। सोमवार को सुबह हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इसके कब्जे से एक देसी तमंचा एक जिंदा कारतूस व दो खोखा बरामद किया गया। पूंछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि मृतक से उसकी पुरानी रंजिश चल रही थी। वह उसके पत्नी को भगा ले गया था। इसी कारण उसने अपने साथियों के साथ मिलकर विश्वनाथ सिंह की हत्या कर दी थी। 
इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में दो वर्ष से फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई है, जिसमें बदमाश घायल हो गया था। इसके ऊपर 50 हजार का ईनाम भी घोषित किया गया था। तरबगंज थाने में इसके विरुद्ध करीब दो दर्जन मुकदमा पंजीकृत हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular