Saturday, March 28, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडागोंडा :डीएम ने किया कलेक्ट्रेट के सभी कार्यालयों एवं न्यायालयों का निरीक्षण

गोंडा :डीएम ने किया कलेक्ट्रेट के सभी कार्यालयों एवं न्यायालयों का निरीक्षण

        आज मंगलवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कलेक्ट्रेट के सभी अनुभागों, कार्यालयों एवं न्यायालयों का किया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर सभी कार्यालयों में एवं न्यायालयों में साफ-सफाई व्यवस्था एवं अपर जिलाधिकारी न्यायालय, मुख्य राजस्व अधिकारी न्यायालय, डीडीसी न्यायालय, एसओसी न्यायालय, संग्रह कार्यालय, अभिलेखागार, निर्वाचन कंप्यूटर कक्ष, रिकॉर्ड रूम, भूलेख कार्यालय, परिवार लिपिक सहित कलेक्ट्रेट परिसर के सभी कार्यालयों एवं न्यायालयों का निरीक्षण किया। 
निरीक्षण के दौरान वहां पर उपस्थित मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी नईम, नाजिर सदर वीरेंद्र कुमार तिवारी, मनमोहन अरोरा, सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि कलेक्ट्रेट परिसर के सभी कार्यालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था तथा फाइलों के रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही कार्यालय के  सभी पटल सहायकों व कर्मचारियों को निर्देश दिये हैं कि यहां पर आने वाले आम जनता को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना ना करना पड़े उनके समस्याओं का समाधान समयबद्ध रूप से किया जाए।
        इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

Most Popular