Monday, March 30, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडागोंडा :ट्रैक्टर ट्राला ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर...

गोंडा :ट्रैक्टर ट्राला ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर मौत

परिजनों के साथ आक्रोशित लोगों ने रात्रि में ही सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

गोंडा(हि.स.)। गन्ना लदे अनियंत्रित ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राला ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद डाला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए घटना की बारीकी से जांच किया।

रविवार की देर रात्रि जनपद के खोडारे थाना क्षेत्र के सकरापुर बाजार के पास हुए भीषण दुर्घटना में बगदर ग्रंट गांव के निवासी श्रवण कुमार 25 वर्ष व अर्जुन कुमार 22 वर्ष अपने घर से बाजार गृहस्ती का सामान लाने गए थे। वापस लौटे समय बभनान चीनी मिल को गन्ना लादकर जा रहा ओवरलोड ट्रैक्टर डाला के नीचे दबने से मौत हो गई है। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

लोगों का कहना है कि बभनान चीनी मिल से संबद्ध ट्राला था जो ओवरलोड गन्ना लादकर चीनी मिल को जा रहा था। इसलिए अनियंत्रित हो गया। चालक उसे संभाल ना सका जिसके कारण बाइक सवार दो युवकों को रौंद डाला। घटना से आक्रोशित परिजनों व स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर मिल प्रशासन के खिलाफ कार्यवाही तथा मुआवजे की मांग को लेकर कई घंटों तक प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना है कि ओवरलोडिंग के कारण दुर्घटना हुई है। पुलिस के काफी समझाने बुझाने पर कई घंटों बाद मार्ग बहाल हुआ तथा परिजन मान गए।

सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक लगे नो एंट्री

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे धारी घाट के पूर्व प्रधान अरुण पटेल सहित तमाम लोगों ने मिल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक ट्राला ना चलाने तथा नो एंट्री रखने की मांग किया। आक्रोशित लोगों का कहना था की गन्ना ट्राला की ओवरलोडिंग के चलते दुर्घटनाएं हो रही है। तथा तमाम लोग असमय काल के गाल में समा रहे हैं। मिल प्रबंधन व ट्राला ओनर यातायात नियम की धज्जियां उड़ा रहे। प्रशासन भी जानबूझकर इन पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। प्रशासन मिल प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए ओवरलोडिंग बंद कराएं।

इस संबंध में थानाध्यक्ष खोड़ारे महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

महेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular