Wednesday, March 4, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडागोंडा जिले के आयुर्वेदिक डॉक्टर्स का सम्मान समारोह कल

गोंडा जिले के आयुर्वेदिक डॉक्टर्स का सम्मान समारोह कल

राजस्थान औषधालय आरएपीएल ग्रूप मुम्बई जिले के आयुर्वेदिक चिकित्सकों का करेगा सम्मान

गोंड़ा। राजस्थान औषधालय मुम्बई (आरएपीएल ग्रूप) द्वारा पूरे भारत भर में चलाये जा रहे डॉक्टर्स सम्मान समारोह के तहत गोंडा जिले के उन आयुर्वेदिक चिकित्सकों का सम्मान करने जा रहा हैं, जिन्होंने कोरोना काल के दौरान आमजन की निस्वार्थ भाव से सेवा कर कोविड-19 के मरीजों को लाभान्वित किया।

गोंड़ा जिले के प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य डॉ. विजय प्रताप मौर्या ने बताया कि आरएपीएल गु्रप मुम्बई द्वारा 19 फरवरी (शनिवार) को जिला मुख्यालय मंडी नाला पुल लखनऊ रोड़ निलकंठ टावर के होटल सैकंड़ वाईफ में दोपहर 1 बजे डॉक्टर्स सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिले भर के आयुर्वेदिक चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा।

    आयुर्वेदाचार्य डॉ. आर. एस. तिवाड़ी ने बताया कि कोरोनाकाल के दौरान आयुर्वेदिक औषधियां सहित विभिन्न प्रकार की आयुर्वेदिक दवा का सेवन हर व्यक्ति ने किया और आयुर्वेदिक औषधियां कारगर साबित हुई। जिले में जिन आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने कोरोना काल के दौरान आमजन की सेवा की उन्हें सम्मान से नवाजा जाएगा। उन्होंने बताया कि डॉक्टर्स सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सकों का चिन्ह्कीरण कर लिया गया है। 

उल्लेखनीय हैं, कि राजस्थान औषधालय द्वारा पिछले 70 वर्षो से भारत को नशे से मुक्त करने के लिए आयुर्वेदिक दवा आमजन को उपलब्ध करवाने का कार्य किया जा रहा है। इसी को देखते हुए आरएपीएल गु्रप मुम्बई द्वारा पूरे भारत भर में ‘‘नशा मुक्त भारत‘‘ अभियान चलाकर भारत के हर जिले, ताल्लुका, गांव एवं ढ़ाणियों में फ्री आयुर्वेदिक मेडिकल कैंप का आयोजन कर निःशुल्क नशा मुक्ति की दवा उपलब्ध करवाई जा रही है। राजस्थान औषधालय मुम्बई (आरएपीएल गु्रप) द्वारा बनाई गई आयुष-64 टैबलेट भारत के वीर जवानों को कोविड-19 से बचाने में अपना अहम योगदान दे रही है। ये दवा इंडियन डिफेन्स थल सेना, जल सेना, वायु सेना के वीर जवानों को दी जा रही हैं, जिससे कि वे कोरोना माहमारी से सुरक्षित रह सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular