Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलगोंडा चैंलेंज कप में मुरादाबाद व सुल्तानपुर की टीमें बनीं विजेता

गोंडा चैंलेंज कप में मुरादाबाद व सुल्तानपुर की टीमें बनीं विजेता

जानकी शरण द्विवेदी

गोंडा। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशन में गोंडा क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) द्वारा कराए जा रहे अन्डर-16 राज्य स्तरीय टूर्नामेंट (गोंडा चैंलेंज कप-2023) में बुधवार को खेले गए दो मैचों में मुरादाबाद तथा सुल्तानपुर जिलों की टीमें विजेता रहीं। इन टीमों ने क्रमशः रायबरेली व लखीमपुर खीरी जिले की टीमों को परास्त किया। आज का पहला मैच जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर मुरादाबाद और रायबरेली के मध्य खेला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ पीयूष रंजन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। मुरादाबाद के कप्तान मो. उस्मान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और उनके गेंदबाजों ने रायबरेली की टीम को मात्र 9.5 ओवर में 39 रनो पर ऑल आउट करके अपने कप्तान के फैसले को सही साबित कर दिया। रायबरेली की तरफ से सिर्फ उत्कर्ष पाल ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। उन्होंने 16 रनों की पारी खेली। मुरादाबाद की तरफ से मो. वसीम ने 2.5 ओवर में मात्र दो रन देकर छह तथा तुषार ने पांच ओवर में 17 रन देकर चार विकेट हासिल किए। 40 रनां के विजई लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुरादाबाद की शुरुआत भी अच्छी नहीं हुई। उन्होंने अपना पहला विकेट मात्र एक रन पर खो दिया, लेकिन कप्तान मो. उस्मान ने आउट होने से पहले 16 और दिव्यांश ने नाबाद 18 रन बना कर अपनी टीम को जीत दिला दी। जव्वाद पांच रन बना कर नाबाद रहे। रायबरेली की तरफ से मो. अनस और मो. सैफ ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। 2.5 ओवर में मात्र दो रन देकर छह विकेट हासिल करने वाले मो. वसीम को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। पुरस्कार वितरण इंद्रा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक मनोज त्रिपाठी, सिटी मोबाइल के प्रो. मनीष, कीर्तनकार कौशल उपाध्याय और विकास गुप्ता ने किया। इस मौके पर टूर्नामेंट के संरक्षक विजय कृष्ण पाण्डेय, मुरादाबाद के कोच बदरुद्दीन, रायबरेली के कोच मो. सलीम खान, राजीव कुमार सिंह, फिरोज अहमद, केके मिश्र, अंसारी अख्तर, अफताब आलम, अरशद, अदनान ज़मीर, डॉ. जावेद, गिरजेश जायसवाल, रईश वारसी, आदर्श पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

गोंडा चैंलेंज कप में मुरादाबाद व सुल्तानपुर की टीमें बनीं विजेता

आज का दूसरा मैच श्री रघुकुल विद्यापीठ क्रिकेट ग्राउंड पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन लखीमपुर खीरी और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन सुल्तानपुर के बीच खेला गया, जिसका उद्घाटन आईसीआईटी कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के प्रबंधक संतोष गुप्ता ने किया। लखीमपुर खीरी टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। ओपनर बल्लेबाज अंश अग्रवाल ने शानदार शुरुआत देते हुए 35 रनों का योगदान दिया। उसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज मैदान पर टिक नहीं सका और 30 ओवरों में 111 रन बनाकर टीम ऑल आउट हो गई। आशीष वर्मा व अर्जित ने तीन-तीन विकेट तथा सकलदीप व अमित तिवारी ने दो-दो विकेट लिए। 112 रन का पीछा करते हुए डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन सुल्तानपुर के बल्लेबाजों ने सभी ही शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी की। शुभम वर्मा ने 13 गेंदों पर 21 रन की बल्लेबाजी की सार्थक पटेल ने दो विकेट लिए। शिवम कुमार ने एक विकेट लिया। सुल्तानपुर के बल्लेबाज आफताब खान ने शानदार 54 रन बनाकर अपनी टीम को एकतरफा मुकाबले में जीत दिलाया। जिला उद्योग केन्द्र के सांख्यिकी अधिकारी एचपी मौर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में आज का मैन ऑफ द मैच का अवार्ड अश्मित वर्मा को प्रदान किया। इस मौके पर राशिद हुसैन खान चांद, शहनवाज हुसैन, सूर्या कुमार, अमीर, अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

गोंडा चैंलेंज कप में मुरादाबाद व सुल्तानपुर की टीमें बनीं विजेता

गुरुवार को होने वाले मैच

जीसीए के जनसम्पर्क अधिकारी जानकी शरण द्विवेदी ने बताया कि गुरुवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन मुरादाबाद व जिला क्रिकेट एसोसिएशन लखीमपुर खीरी की टीमों के बीच भिड़न्त होगी, जबकि श्री रघुकुल विद्यापीठ के खेल मैदान पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन रायबरेली व जिला क्रिकेट एसोसिएशन सुल्तानपुर के मध्य मैच खेला जाएगा। दोनों मैच पूर्वान्ह 10 बजे से शुरू होंगे।

गोंडा चैंलेंज कप में मुरादाबाद व सुल्तानपुर की टीमें बनीं विजेता

यह भी पढें :  

*आपके अपने शहर गोंडा में शुरू हो रहा है “रेडियो अवध”; तो इसे सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप*

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh

*और रोजाना प्रातः 07 बजे से सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना”, 08 बजे से “गोनार्द वाणी” में सुनें निर्गुण भजन, मध्यान्ह 12 बजे और शाम 06 बजे सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का कार्यक्रम “Hello Gonda”*

*इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे राशि, आरजे कनिका, आरजे नील, आरजे कबीर और आरजे अमित द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम*

*तो डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का*

क्या आप आरजे बनना चाहते हैं?

रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908

मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…

रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908

रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!

RELATED ARTICLES

Most Popular