जानकी शरण द्विवेदी
गोंडा। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशन में गोंडा क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) द्वारा कराए जा रहे अन्डर-16 राज्य स्तरीय टूर्नामेंट (गोंडा चैंलेंज कप-2023) में मंगलवार को खेले गए दो मैचों में मुरादाबाद तथा रायबरेली जिलों की टीमें विजेता रहीं। इन टीमों ने क्रमशः सुल्तानपुर व लखीमपुर खीरी जिले की टीमों को परास्त किया।
आज का पहला मैच जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर मुरादाबाद और सुल्तानपुर के मध्य खेला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री देव व्हील्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर गौरव सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। मुरादाबाद की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। उनके गेंदबाजों ने मात्र 27 रन पर सुल्तानपुर के चार विकेट गिरा कर अपने कप्तान के फैसले को सही साबित कर दिया। सुल्तानपुर के तरफ से सिर्फ अर्शलन ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। उन्होंने 11 रन बनाए। अंत में अमित वर्मा ने एक चौके की मदद से नौ रन बनाकर उनका थोड़ा साथ जरूर दिया, लेकिन उनकी टीम सिर्फ 59 रन पर ऑल आउट हो गई। मुरादाबाद की तरफ से जव्वाद ने चार, तुषार ने तीन, वसीम और वंश ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

मुरादाबाद की तरफ से अंश यादव और अजरुद्दीन 60 रनां के विजई लक्ष्य का पीछा करने उतरे, लेकिन सुल्तानपुर के गेंदबाज परनित ने पहली ही गेंद पर मांकड़ आउट से अजरुद्दीन को रन आउट करके मुरादाबाद की टीम को बिना किसी स्कोर के पहला झटका दे दिया। उसके दो ओवर पश्चात परनित ने ही जब अमन को दो रन पर बोल्ड किया, तो लगा शायद अभी भी सुल्तानपुर के लिए कुछ उम्मीद बची हुई है, लेकिन अंडर 14 में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके कप्तान मो. उस्मान ने मात्र नौ गेंदों पर दो चौकों और पांच गगनचुम्बी छक्कों की मदद से 38 रन की पारी खेल कर स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शकों का दिल जीतने के साथ अपनी टीम को विजई के करीब पहुंचा दिया। उस्मान की इस शानदार पारी का अंत अश्मित ने उन्हें सकलदीप के हाथों कैच आउट करा कर किया, लेकिन बल्लेबाजी के लिए उतरे गोविंद ने विजई चौका लगाकर मात्र 6.2 ओवर में अपनी टीम मुरादाबाद को सात विकेट से शानदार जीत दिला दी। अंश यादव 11 रन बना कर नाबाद रहे। सुल्तान पुर की तरफ से परनित और अस्मित को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पांच ओवर में 14 रन देकर चार विकेट लेने वाले जव्वाद अली को प्रदान किया गया। एससीपीएम के हृदय रोग विशेषज्ञ डा. अजय प्रताप सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर वालीबाल एसोसिएशन के सचिव रहमान खान, फिरोज अहमद, केके मिश्र, शिव कुमार, आफताब आलम, अंसारी अख्तर, अरशद अख्तर, डा. जावेद, विवेक शरण, बदरुद्दीन, कोच मो. शमी और मोहसिन खान आदि उपस्थित रहे।

आज का दूसरा मैच श्री रघुकुल विद्यापीठ क्रिकेट ग्राउंड पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन लखीमपुर खीरी और डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन रायबरेली के बीच खेला गया, जिसका उद्घाटन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महाराज श्रीवास्तव ने किया। रायबरेली ने टास जीतकर सबसे पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। लखीमपुर खीरी के ओपनर बल्लेबाज अंश अग्रवाल (33 रन) और फ्रैंक शर्मा (29 रन) ने सधी हुई शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की। कार्तिकेय कौशल ने फ्रैंक शर्मा को रन आउट करके साझेदारी का अंत किया। उसके बाद कोई भी बल्लेबाज रायबरेली के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाया और पूरी टीम 137 रन पर आउट हो गई। श्लोक तिवारी ने चार विकेट और विकास सरोज ने दो विकेट और मोहमद सैफ ने एक विकेट लिया। 138 रन का पीछा करते हुए रायबरेली के ओपनर बल्लेबाज कार्तिकेय कौशल 86 रन (17 चौकों) की मदद से और उत्कर्ष बॉल 43 रन (नौ चौकों) की मदद से मुकाबले को एकतरफा बनाते हुए 19 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। शानदार बल्लेबाजी करने वाले कार्तिकेय कौशल को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। आज के आयोजन में शाहनवाज हुसैन, सूर्या कुमार, अमीर हनफी, अभिषेक मिश्रा एडवोकेट मौजूद रहे। डा. इम्तियाज ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया।
बुधवार को होने वाले मैच
जीसीए के जनसम्पर्क अधिकारी जानकी शरण द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन मुरादाबाद व जिला क्रिकेट एसोसिएशन रायबरेली की टीमों के बीच भिड़न्त होगी, जबकि श्री रघुकुल विद्यापीठ के खेल मैदान पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन लखीमपुर खीरी व जिला क्रिकेट एसोसिएशन सुल्तानपुर के मध्य मैच खेला जाएगा। दोनों मैच पूर्वान्ह 10 बजे से शुरू होंगे।
टीम मुरादाबाद :
मो. उस्मान (कैप्टन), अजहरुद्दीन सैफी, अमन नवाब, अंश यादव, असजाद, दिव्यांश धवन, गोविंद बोहरा, जव्वाद अली, मो. वसीम, सुजल सिरोही, तुषार, वंश विश्नोई।
टीम सुल्तानपुर :
आफताब खान (कैप्टन), आर्यन तिवारी, अस्मित वर्मा, कपिल पाल, परनित तिवारी, सकलदीप, शौर्य सिंह, शुभम वर्मा, वैभव सिंह, अमित वर्मा, अर्जित, अर्शलन।
टीम रायबरेली :
कार्तिकेय कौशल (कैप्टन), उत्कर्ष, सिद्धार्थ त्रिपाठी, मो. सैफ, मो. अनस, मीत श्रीवास्तव, श्लोक तिवारी, क्षितिज, अभिषेक सिंह, प्रिंस दूबे, विकास सरोज, मो. कैफ
टीम लखीमपुर खीरी :
आशुतोष गौरव (कैप्टन), अंश अग्रवाल, फ्रैंक शर्मा, आशुतोष गौरव, आदित्य सिंह, जुनैद मलिक, युवराज, अंकित कुमार, आर. सुजल, रोहित सरोज, पुरू पाण्डेय, श्वेतर्क पटेल।

यह भी पढें :
*आपके अपने शहर गोंडा में शुरू हो रहा है “रेडियो अवध”; तो इसे सुनने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपने एंड्रॉयड फोन पर डाउनलोड करें Radio Awadh 90.8 FM ऐप*
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.radioawadh.radioawadh
*और रोजाना प्रातः 07 बजे से सुनें भक्ति संगीत का कार्यक्रम “उपासना”, 08 बजे से “गोनार्द वाणी” में सुनें निर्गुण भजन, मध्यान्ह 12 बजे और शाम 06 बजे सुनें फरमाइशी फिल्मी नगमों का कार्यक्रम “Hello Gonda”*
*इसके अलावा दिन भर सुनिए आरजे राशि, आरजे कनिका, आरजे नील, आरजे कबीर और आरजे अमित द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम*
*तो डाउनलोड करना न भूलें और दिन भर आनंद लें विविध कार्यक्रमों का*
क्या आप आरजे बनना चाहते हैं?
रेडियो जॉकी (RJ) के रूप में अपना करियर बनाने के इच्छुक युवक युवतियों के सहयोग के लिए तैयार है रेडियो अवध 90.8! प्रशिक्षण के लिए संपर्क करें : 9554000908
मार्केटिंग के लिए युवक चाहिए…
रेडियो अवध 90.8 FM को मार्केटिंग के लिए इच्छुक उत्साही युवक एवं युवतियों की आवश्यकता है। आकर्षक वेतन एवं बोनस भी देय है। संपर्क करें : 9554000908/ 9628000908
रेडियो अवध के माध्यम से अपने संस्थान व प्रतिष्ठान का प्रचार कराने तथा अपने परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को उनके जन्म दिवस तथा मैरिज एनिवर्सरी आदि पर शुभकामनाएं देने के लिए 955400905 और 7800018555 पर संपर्क करें!
