गोण्डा । नगर पालिका परिषद गोंडा के वार्ड जिगर गंज/रकाबगंज को स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) 2023 के अंतर्गत आदर्श वार्ड (आशा किरण वार्ड) घोषित किया गया।
जिसका उद्घाटन फहीम सिद्दीकी सभासद ने फीता काट कर किया । उद्धघाटन के समय अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा, वार्ड सभासद एवं स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सदस्य, नितेश राठौर (डी.पी.एम.), मीनाक्षी सिंह(डी.सी.), संदीप तिवारी(एफ.एस.आई.), नूरुश सहर (एफ.एस.आई.),काजी हाशिम रसूल (एस.आई.),फराज अहमद (स्वास्थ्य लिपिक), वार्ड के गणमान्य नागरिक, वार्डवासी एवं बच्चे मौजूद रहे।
आशा किरण वार्ड के उद्धघाटन के अवसर पर वार्ड में तैनात सफाई कर्मचारियों व नागरिकों को साफ सफाई व अन्य कार्यों के लिए प्रोत्साहित व प्रेरित किया।
इस अवसर पर सभासद फहीम सिद्दीकी ने जनसमुदाय को बताया कि आपके वार्ड को आदर्श वार्ड (आशा किरण वार्ड) घोषित किया गया। जिसमें वार्ड के सभी घरों के डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, सेग्रीगेशन, होम कम्पोस्टिंग आदि के लिए प्रोत्साहित किया । जिससे वार्ड अन्य वार्डों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बने।
गोंडा के यह वार्ड हुए आदर्श वार्ड घोषित
RELATED ARTICLES
