प्रादेशिक डेस्क
प्रयागराज। महानगर के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरा लगाने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। इस मामले को कोर्ट में मेंशन कर स्वतः संज्ञान लेकर लड़कियों की सुरक्षा के लिए गाइड लाइन तय करने का निर्देश दिए जाने की मांग की गई है। उधर पुलिस ने मामले में गिरफ्तार आशीष खरे का मोबाइल, कंप्यूटर हार्ड डिस्क और डीवीआर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है। मोबाइल और हार्ड डिस्क के बैकअप से पता चलेगा कि मोबाइल में पहले की कोई रिकार्डिंग तो नहीं है। इसे एप से कहीं भेजा तो नहीं गया। इसी आधार पर विवेचना आगे बढ़ेगी। गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरा लगवाने वाले आशीष खरे, फैयाज को रविवार को पुलिस ने जेल भेजा था। कोर्ट में न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह ने सपा नेत्री और इविवि छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह के मेंशन को ध्यानपूर्वक सुना। विभिन्न अर्जियों की सुनवाई के दौरान ऋचा सिंह ने कोर्ट का ध्यान गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में शावर में मिले स्पाई कैमरे और उसके बाद के घटनाक्रम पर आकृष्ट कराया और इस पर स्वतः संज्ञान लेने का आग्रह किया। साथ ही घर के बाहर निकलकर दूसरे शहरों में गर्ल्स हॉस्टलों और पीजी में रह रही लड़कियों की सुरक्षा के लिए गाइडलाइन बनाने का निर्देश देने का अनुरोध किया। आशीष खरे जैसे कई शोहदे 1090 की मदद से पहले पकड़े जा चुके है। यह बात अलग है कि आशीष पर शिकंजा तब कसा जब उसके गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरा मिला और उसे फौरन जमानत मिलने पर सवाल उठे। लड़कियों को परेशान करने वाला बड़ा शोहदा मुंडेरा का विनोद श्रीवास्तव (विक्की) था। उसने 10 जिले की 67 लड़कियों को परेशान किया था। उस पर लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, बलिया, सीतापुर, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, सुलतानपुर, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, बनारस, गोंडा, गोरखपुर, गाजीपुर, झांसी, जालौन, आजमगढ़ आदि में शिकायतें दर्ज थीं।
यह भी पढें : अब कहीं भी खड़े नहीं होंगे ठेले, पटरी दुकानों के लिए भी जगह तय
महत्वपूर्ण सूचना
गोंडा जिले के युवा जिलाधिकारी डा. उज्ज्वल कुमार और नवागत सीडीओ गौरव कुमार की अगुवाई में जिले में बड़े बदलाव की कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। दोनों युवा अधिकारी Transforming Gonda के नारे के साथ जिले के चाल, चरित्र और चेहरे में आमूल चूल परिवर्तन लाना चाहते हैं। जिले के विकास के लिए शुरू की गई अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं इसी दिशा में किए जा रहे कोशिशों का परिणाम है। आगामी 21 जून को जब पूरा विश्व योग दिवस मना रहा होगा, तब योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि की जन्म स्थली पर इन दोनों अधिकारियों ने कुछ विशेष करने का निर्णय लिया है। लक्ष्य है कि जिले की बड़ी आबादी को उस दिन योग से जोड़ा जाय। इस क्रम में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए जनपद के ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए YOGA DAY GONDA नाम से एक फेसबुक पेज बनाया गया है। जिला प्रशासन की तरफ से जरूरी सूचनाएं, गतिविधियों आदि की जानकारी व फोटोग्राफ इत्यादि इसी पेज पर शेयर किए जाएंगे। कृपया आप इसका महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए इससे जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके पेज को LIKE करें तथा अपने परिचितों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें।
