सायंकाल जेल प्रशासन की अनुमति से मुस्लिम बुद्धि जीवी मंच द्वारा मंडल कारागार गोंडा मे बंदियों के संग ईद मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे लगभग एक हज़ार बंदियों के लिए भोजन व्यवस्था की गयी। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक लतीफ़ उर रहमान ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा हम सब मानव समाज के अभिन्न अंग हैं और खुले वातावरण मे स्वंत्रता पूर्वक जीने का अधिकार रखते हैं परंतु आप लोग अपने छोटे बड़े अपराध के कारण इस अधिकार से भी वंचित हैं। आपको न्यायिक प्रक्रिया के साथ साथ अपनी अपनी आस्था के अनुसार अपने प्रभु से भी अपने पापों का प्रायश्चित करना चाहिए ताकि ईश्वर आपके लिए राहें आसान करे।
आपको इस बात का भी प्रण करना होगा कि जेल से रिहाई मिलने के बाद हम बदले की भावना से नही बल्कि अपने आचरण को बदलने की भावना से जीवन व्यतीत करते हुए अपने परिवार के साथ सुखमय जीवन गुज़ारेंगे। फोरम आपको हर प्रकार से सहयोग प्रदान करने का आश्वासंन देता है। फोरम के उपाद्यक्ष ने मुशफीक अहमद जेल प्रशासन से इस प्रकार के कार्यक्रम वर्ष मे तीन चार करने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे फोरम के अध्यक्ष डॉ महमूद आलम ने कहा कि कारागार आपके लिए सुधार गृह के रूप मे है जिसमे आप भविष्य मे जीवन निर्वाह का सबक सीखते हैं और बाहर आकर समाज मे अपने अनुभब से समाज को स्वच्छ बनाने मे सहयोग प्रदान करते हैं।
उन्होंने जेल प्रशासन को हर प्रकार की चिकित्सीय सुविधा प्रदान का आश्वासंन भी दिया। इस अवसर पर मीडिया निदेशक ज़ुबेर खाँ तथा सेवनिवृत सहायक आयुक्त बिक्री कर भूपाल सिंह ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत मे डिप्टी जेलर त्रिपाठी जी ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए फोरम के पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा अपने कार्यकाल मे इस तरह के आयोजन कराने हेतु आश्वासंन भी दिया। कार्यक्रम का संचालंन समाज सेवी व शायर नजमी कमाल ने किया।….. क़ैदियों के चेहरों की मुस्कान और खुशी ने कार्यक्रम की सफलता का प्रमाण दिया……… जमशेद वारसी।… सचिव
