Monday, February 9, 2026
Homeउत्तर प्रदेश गैस सिलेंडर फटने से उड़ी छत

 गैस सिलेंडर फटने से उड़ी छत

मीरजापुर (हि.स.)। लालगंज थाना क्षेत्र के कठवार गांव में शुक्रवार की शुबह एक घर में रसोई गैस का सिलेंडर फट गया। तेज धमाके के साथ रसोई घर में आग लग गई। परिवार के सदस्य उस समय अपने कमरे में सो रहे थे जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

तारकेश्वर प्रसाद दूबे के रसोई घर में रखा गैस सिलेंडर शुक्रवार की शुबह लगभग तीन बजे अचानक तेज धमाके के साथ फट गया और आग लग गई। धमाका इतना तेज था कि रसोईघर की छत पर लगे बांस-बल्ली और छप्पर उड़ गए। संयोग ही था उस समय परिवार के लोग कमरे में सो रहे थे। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए और आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही पुलिस व अग्निशमन दल को सूचना दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पाया। आग से रसोई घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया।

गिरजा शंकर/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular