फिरोजाबाद (हि.स.)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र सरकार द्वारा घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 की तथा वाणिज्यिक सिलेंडर में 350.50 पैसे की वृद्धि के विरोध में जिला मुख्यालय दबरई पर विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन में शामिल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आशुतोष दीक्षित ने कहा कि गैस की बढ़ी हुई कीमतों को कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर बढ़ी हुई कीमतें वापस नहीं ली गई तो संसद से लेकर सड़क तक आंदोलन होगा।
जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जनविरोधी सरकार है। गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार से इसका कोई लेना देना नहीं है। जिस प्रकार से हवाई जहाज के तेल की कीमत है कम की गई हैं और घरेलू गैस की कीमतों में वृद्धि की गई है उससे पता चलता है कि यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है इस सरकार का गरीब मध्यमवर्गीय, किसान, जवान, महिलाओं, युवाओं की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है।
प्रदर्शन करने वालो में के जिला उपाध्यक्ष मनोज भटेले, एआईसीसी सदस्य प्रतिमा पाल, महिला जिलाध्यक्ष योगेश दिवाकर, पीसीसी सदस्य शशी शर्मा आदि कांग्रेसी है।
कौशल
