Friday, March 27, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरगैसड़ी विधायक डॉ.एसपी यादव पूर्व मंत्री के निधन पर उनके आवास पर...

गैसड़ी विधायक डॉ.एसपी यादव पूर्व मंत्री के निधन पर उनके आवास पर व राप्ती घाट पर श्रद्धांजलि

रोहित कुमार गुप्ता

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के गैसड़ी विधायक डॉ.एसपी यादव पूर्व मंत्री के निधन पर उनके आवास पर व राप्ती घाट पर श्रद्धांजलि अर्पित शनिवार को हुआ। उत्तर प्रदेश के जनपद बलरामपुर में गैसड़ी विधायक डॉ एसपी यादव के निधन की खबर सुनकर सपाईयों में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, गैसड़ी विधायक, 74 वर्षीय डॉक्टर एसपी यादव का शुक्रवार सुबह आठ बजे, हरियाणा के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हुआ था। वह चार बार विधायक व दो बार मंत्री रह चुके थे।
उनके निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका नाम सपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल है। वह एमएलके कॉलेज में रसायन शास्त्र के एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर तैनात थे। डॉ शिव प्रताप यादव लोक दल व सपा के कई बार जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वह 1993, 1997, 2012 व 2022 में जिले के गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके थे। वर्ष 2002 व 2017 उन्हें मंत्री बनने का अवसर मिला। डॉक्टर एसपी यादव को मुलायम सिंह का काफी करीबी माना जाता था। लोग उन्हें तराई के गांधी के नाम से पुकारते थे।
उनके निधन पर सपा प्रदेश सचिव सैयद तवक्कल हुसैन रिज़वी, डॉ एहसान खान, पूर्व विधायक अनवर मोहम्मद खान, मसूद खान, सलिल सिंह टीटू, जगराम पासवान, मणिक लाल कश्यप, परशुराम वर्मा, रामदयाल यादव, मलिक एजाज अहमद, अंसार अहमद खान, डॉ हिना कौसर, मोहम्मद शमी, सलाहुद्दीन, साकिब महमूद खान, राशिद महमूद खान, सादिक अली खान, इकबाल सिद्दीकी, मुनीर पाशा , बलरामपुर जिलाअधिकारी अरविंद सिंह, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष इटवा विधायक माता प्रसाद पांडेय ,बलरामपुर सदर विधायक पलटू राम,उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा,डुमरियागंज विधायक शाहिदा खातून,पूर्व सांसद कुशल तिवारी,पूर्व मंत्री वसीम खान,पूर्व मंत्री हनुमत सिंह,पूर्व मंत्री जयशंकर पांडेय,,रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक युवा समाजसेवी बलरामपुर,भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा,पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू,पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला, डॉ एहसान खान, पूर्व विधायक असलम राईनी,पूर्व विधायक मसूद खान,पूर्व विधायक शैलेश सिंह शैलू,बलरामपुर के चैयरमैन धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू,पूर्व विधायक रमजान,पूर्व जिला पंचायत सदस्य भानु त्रिपाठी भाई आरसी यादव,तुलसीपुर ब्लॉक प्रमुख प्रवीण सिंह विक्की प्रतिनिधि,पंकज जयसवाल, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह गुड्डू,सपा नेता अभिषेक मिश्रा आशु,अनुराग यादव,सपा महिला जिला अध्यक्ष हिना कौसर,गोंडा सपा नेता सूरज सिंह,पूर्व एमएलसी महफूज खान पयागपुर चैयरमैन बालेंद्र श्रीवास्तव,रामशरण गुप्ता रामकृपाल शुक्ला,प्रमोद चौधरी कृष्ण कुमार गिहार,समर जावेद शानू खान,मोहम्मद कलीम व आदि कई हजारों की संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

RELATED ARTICLES

Most Popular