Friday, April 10, 2026
Homeराज्यगैलेक्सी अस्पताल में पांच कोरोना मरीजों की मौत

गैलेक्सी अस्पताल में पांच कोरोना मरीजों की मौत

परिवार बोला-ऑक्सीजन की कमी से गई जान

राज्य डेस्क

भोपाल। कोरोना वायरस के कहर की वजह से देशभर में ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा है। ऑक्सीजन की किल्लत की वजह से कई जगह हो रही मौतों के बीच मध्य प्रदेश के जबलपुर से भी दर्दनाक घटना सामने आई है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में गैलेक्सी अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में एडमिट पांच मरीजों की मौत हो गई है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रिजनों का आरोप है कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की वजह से मरीजों की मौत हुई है। फिलहाल, अस्पताल की ओर से अब तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। बता दें कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में ऑक्सीजन की किल्लत देखने को मिल रही है।
वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा कि राज्य को मिलने वाले ऑक्सीजन टैंकरों को लगातार ट्रैक किया जाए। हमें सभी स्त्रोतों का पूरी तरह से उपयोग करना है। जैसे बूंद-बूंद से घड़ा भरता है हमें वैसे प्रयास करने हैं। अपने आवास से शिवराज सिंह ने वर्चुअली प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करने के दौरान कहा कि प्रदेश की औद्योगिक इकाइयों से मिल सकने वाली संभावनाओं को तलाशें और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की उपलब्धता को भी बढ़ाएं। केन्द्र सरकार से ऑक्सीजन आपूर्ति के संबंध में निरंतर समन्वय जारी है। जिलों में अगले 24 घंटे की ऑक्सीजन की आवश्यकता का आंकलन कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। कोरोना से प्रभावित व्यक्तियों का इलाज कर रहे सभी छोटे-बड़े अस्पतालों में ऑक्सीजन के उपयोग और आपूर्ति की निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों को दायित्व सौंपा जाए। उन्होंने कोरोना की रोकथाम और व्यवस्थाओं के लिए गठित कोर ग्रुप से भी जानकारी ली। बैठक में कटनी और पन्ना जिलों की स्थिति की विशेष समीक्षा की गई।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular