नई 108 एंबुलेंस को रवाना करते सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर शोएब मलिक
रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला (बलरामपुर) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैड़ास बुजुर्ग को नई 108 एंबुलेंस की सौगात मिली है। शुक्रवार को नई 108 एंबुलेंस का शुभारंभ अधीक्षक डॉ शोयब मलिक ने किया। यहां पूर्व में मौजूद एकमात्र 108 एंबुलेंस से दुर्घटना के शिकार लोंगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्वास्थ्य महकमे ने इस सीएचसी पर नई 108 एंबुलेंस तैनात करते हुए सुचारू रूप से संचालन की कवायद शुरू कर दी है। सीएचसी में तैनात अधीक्षक डॉ शोएब मलिक ने बताया कि यहां तैनात की गई नई एंबुलेंस का संचालन शुरू कराया गया है। क्षेत्र में किसी भी समय दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को 108 सेवा में अस्पताल ले जाने की सुविधा है।
कहा कि 108 एंबुलेंस सेवा केवल सड़क दुर्घटना एवं अन्य गंभीर प्रकरण के अलावा किसी भी इमरजेंसी सेवा में बुलाई जा सकती है। यदि किसी को तेज पेट दर्द, सांस लेने में परेशानी, तेज बुखार, संक्रमण, हार्ट अटैक,जहरीले कीड़े के काटने से बेहोश होने पर और कोई प्राकृतिक आपदा समेत
किसी भी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी में 108 नम्बर पर सहायता ली जा सकती है। सीएचसी गैड़ास बुजुर्ग में एक नई 108 एंबुलेंस मिलने पर बीसीपीेएम त्रिलोकी नाथ, बीएमसी यूनिसेफ राम शंकर यादव, स्टाफ नर्स रंगीता सरोज, एम्बुलेंस चालक समेत क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे।
