देवरिया (हि .स. ) । पुलिस उप महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक देवरिया डॉ. श्रीपति मिश्र द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस को निर्देश दिया ।
गौरीबाजार थानेदार विपिन मलिक को मुखबिर की सूचना पर कस्बा गौरीबाजार पश्चिमी रेलवे ढाले के पास से अभियुक्त अमरजीत यादव पुत्र मोती यादव गाँव शिवपुर पड़रही भर टोला थाना रूद्रपुर जनपद देवरिया, को गिरफ्तार किया ।पुलिस के जांच में उक्त अभियुक्त थाना रुद्रपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-01/2022 धारा-धारा-3(1) गैंगेस्टर एक्ट में जनवरी 2022 से वांछित चल रहा था । जो थाना रुद्रपुर का 25 हजार रुपए का इनामी अभियुक्त हैं । पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विपिन मलिक थाना गौरीबाजार देवरिया ,उप निरीक्षक महेन्द्र मोहन मिश्रा ,कां. मनोज कुमार यादव ,कां.दिलीप सिंह ,कां. रविप्रताप सिंह ,कां. गिरजेश यादव ,कां. प्रियंका चौधरी ,कां.सरिता यादव मौजूद रही ।
ज्योति
