Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचगैंग सरगना सहित चार चोर गिरफ्तार

गैंग सरगना सहित चार चोर गिरफ्तार

संवाददाता

बहराइच। जिले के दरगाह थाने की पुलिस ने पांच दिन के भीतर चोरों का तीसरे गैंग के सरगना सहित चार चोरों को पकड़ा है। गश्त के दौरान पुलिस ने इन्हें चाकू, नकब लगाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि दरगाह थानाध्यक्ष मधुप नाथ मिश्रा को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोगों को सालारपुर प्राथमिक विद्यालय में देखा गया है। उन्होंने तत्काल उस ओर गश्त पर निकले उपनिरीक्षक अतीउल्ला, हेड कांस्टेबल मार्कंडेय तिवारी, सिपाही शैलेन्द्र राय, अमित कुमार, अनुराग यादव को सलारपुर प्राथमिक विद्यालय में दबिश देने के निर्देश दिए। इस दौरान चार युवक गिरफ्तार किए गए। उनके पास से तीन चाकू, नकब लगाने का उपकरण, एक माचिस, एक पेंचकश, एक मोमबत्ती बरामद की गई। पकड़े गए लोगों की शिनाख्त दरगाह थाने के पलरी बाग निवासी खादिम, नूरूद्दीनचक निवासी पिन्नी, श्रावस्ती जिले के इकौना थाने के कस्बा निवासी पिन्टु, योगेन्द्र के रूप में हुई। पूछताछ में इन तीनों ने कबूला कि वह सेंध लगाकर चोरी करने की योजना बना रहे थे। एसपी ने बताया कि केस दर्ज करके आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular