Thursday, April 9, 2026
Homeराष्ट्रीय 'गे डेटिंग एप' के जरिए लड़कों को अपने जाल में फंसाने वाले...

 ‘गे डेटिंग एप’ के जरिए लड़कों को अपने जाल में फंसाने वाले आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली। ‘गे डेटिंग एप’ के जरिए लड़कों को अपने जाल में फंसाकर वसूली करने वाले गैंग का शाहदरा थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान विकास शर्मा (26), अंशु कुमार (21), आशुतोष (27) और शिवम कुमार (24) के रूप में हुई है। आरोपित गे डेटिंग एप (समलैंगिक लोगों के लिए डेट करने का एप) के कॉलेज के लड़कों को अपने जाल में फंसाते थे। बाद में उनकी अश्लील वीडियो बनाकर छात्रों को ब्लैकमेल किया जाता था।

फिलहाल आरोपितों को डीयू के छात्र को अपने जाल में फंसाकर वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के पास से पीड़ित छात्र द्वारा वसूला गया कुछ कैश, उसका मोबाइल फोन और स्कूटी के अलावा वारदात में इस्तेमाल मोबाइल व बाइक बरामद की है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि आरोपित अब तक करीब 15 से 20 युवाओं से इसी तरह वसूली कर चुके हैं।

शाहदरा जिले के डीसीपी आर.सत्यसुंदरम ने बताया कि शनिवार को 20 वर्षीय कॉलेज के छात्र ने थाने में जबरन वसूली की शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि उसकी रूचि गे डेटिंग एप में थी। उसने ‘ब्लूड’ ‘Blued’ नामक डेटिंग एप के जरिये एक युवक से चैटिंग शुरू कर दी। तीन-चार दिन चैट करने के बाद आठ नवंबर को युवक ने उससे मिलने की इच्छा जाहिर की। पीड़ित इसके लिए तैयार हो गया।

दोनों दुर्गापुरी स्थित एक पिज्जा शॉप पर मिले। बाद में युवक छात्र को एक कमरे पर ले गया। वहां समलैंगिक संबंध बनाने के लिए दोनों ने अपने कपड़े उतार दिए। इस बीच तीन लड़के कमरे में दाखिल हुए और उन्होंने दोनों का अश्लील वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आरोपितों ने छात्र को धमकाते हुए उससे रुपयों की डिमांड की।

रुपये देने से मना करने पर आरोपितों ने जबरन उसका मोबाइल छीन लिया। बाद में उसके मोबाइल से 12700 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिये। इसके बाद भी वह रुपये मांगने लगे। रुपये न देने पर आरोपितों ने उसका मोबाइल फोन और स्कूटी छीन ली। आरोपितों ने उससे कहा कि जब रुपयों का इंतजाम हो जाए तो वह अपनी स्कूटी और मोबाइल फोन वापस ले ले।

शिकायत मिलने के बाद शाहदरा थाना पुलिस ने जबरन वसूली, बंधक बनाने व आपराधिक षडयंत्र का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। एसएचओ संजीव वर्मा की टीम ने आरोपितों की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के अलावा टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपितों की पहचान के प्रयास किए गए। इस बीच एक आरोपित की लोकेशन अशोक नगर में मिली।

जांच के बाद पुलिस को पीड़ित की स्कूटी एक मकान के बाहर खड़ी मिली। पुलिस ने एक आरोपित शिवम कुमार को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर विकास शर्मा, अंशु कुमार और आशुतोष को भी आसपास के इलाकों से गिरफ्तार कर लिया गया। विकास ने बताया कि वह इस पूरे रैकेट का मास्टर माइंड है।

हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी

 ‘गे डेटिंग एप’ के जरिए लड़कों को अपने जाल में फंसाने वाले आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली 14 नवंबर (हि.स.)। ‘गे डेटिंग एप’ के जरिए लड़कों को अपने जाल में फंसाकर वसूली करने वाले गैंग का शाहदरा थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान विकास शर्मा (26), अंशु कुमार (21), आशुतोष (27) और शिवम कुमार (24) के रूप में हुई है। आरोपित गे डेटिंग एप (समलैंगिक लोगों के लिए डेट करने का एप) के कॉलेज के लड़कों को अपने जाल में फंसाते थे। बाद में उनकी अश्लील वीडियो बनाकर छात्रों को ब्लैकमेल किया जाता था।

फिलहाल आरोपितों को डीयू के छात्र को अपने जाल में फंसाकर वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के पास से पीड़ित छात्र द्वारा वसूला गया कुछ कैश, उसका मोबाइल फोन और स्कूटी के अलावा वारदात में इस्तेमाल मोबाइल व बाइक बरामद की है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि आरोपित अब तक करीब 15 से 20 युवाओं से इसी तरह वसूली कर चुके हैं।

शाहदरा जिले के डीसीपी आर.सत्यसुंदरम ने बताया कि शनिवार को 20 वर्षीय कॉलेज के छात्र ने थाने में जबरन वसूली की शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि उसकी रूचि गे डेटिंग एप में थी। उसने ‘ब्लूड’ ‘Blued’ नामक डेटिंग एप के जरिये एक युवक से चैटिंग शुरू कर दी। तीन-चार दिन चैट करने के बाद आठ नवंबर को युवक ने उससे मिलने की इच्छा जाहिर की। पीड़ित इसके लिए तैयार हो गया।

दोनों दुर्गापुरी स्थित एक पिज्जा शॉप पर मिले। बाद में युवक छात्र को एक कमरे पर ले गया। वहां समलैंगिक संबंध बनाने के लिए दोनों ने अपने कपड़े उतार दिए। इस बीच तीन लड़के कमरे में दाखिल हुए और उन्होंने दोनों का अश्लील वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आरोपितों ने छात्र को धमकाते हुए उससे रुपयों की डिमांड की।

रुपये देने से मना करने पर आरोपितों ने जबरन उसका मोबाइल छीन लिया। बाद में उसके मोबाइल से 12700 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिये। इसके बाद भी वह रुपये मांगने लगे। रुपये न देने पर आरोपितों ने उसका मोबाइल फोन और स्कूटी छीन ली। आरोपितों ने उससे कहा कि जब रुपयों का इंतजाम हो जाए तो वह अपनी स्कूटी और मोबाइल फोन वापस ले ले।

शिकायत मिलने के बाद शाहदरा थाना पुलिस ने जबरन वसूली, बंधक बनाने व आपराधिक षडयंत्र का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। एसएचओ संजीव वर्मा की टीम ने आरोपितों की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के अलावा टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपितों की पहचान के प्रयास किए गए। इस बीच एक आरोपित की लोकेशन अशोक नगर में मिली।

जांच के बाद पुलिस को पीड़ित की स्कूटी एक मकान के बाहर खड़ी मिली। पुलिस ने एक आरोपित शिवम कुमार को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर विकास शर्मा, अंशु कुमार और आशुतोष को भी आसपास के इलाकों से गिरफ्तार कर लिया गया। विकास ने बताया कि वह इस पूरे रैकेट का मास्टर माइंड है।

अश्वनी

RELATED ARTICLES

Most Popular