आज जनपद गोंडा में जिला आधिकारी डॉ.उज्जवल कुमार अपर संख्यकी अधिकारी येगेंद्र चौहान जिला कृषि अधिकारी जगदीश यादव भारतीय कृषि बीमा कंपनी के, जिला प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ,फील्ड आफीसर दीपक सैनी ब्लॉक विकास अधिकारी एवं राजस्व विभाग से तहसीलदार अखिलेश कुमार राजस्व निरीक्षक , लेखपाल अरुण कुमार मिश्रा वीरेस श्रीवास्तव व अन्य सहयोगी लेखपाल, और ग्राम प्रधान, एवं किसानों की उपस्थिति में ग्राम पंचायत सुभागपुर, ब्लाक पंडरी कृपाल में फसल गेंहू का (सी. सी. ई.) फसल कटाई प्रयोग, किसान मिही लाल के खेत पर 43.3 वर्ग मीटर के मानक क्षेत्र में करवाया गया जिसमें गेंहू का वजन 09.500 किलोग्राम आया,
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि, गोंडा जनपद में खरीफ -2022 में 21506
किसानों ने कुल रुपये 9977496.1 की धनराशि प्रीमियम देकर अपनी फसल का बीमा करवाया था,
जिनमें से 9786 किसानों को फसल बीमा क्लेम के रूप में रुपये 30829927.82 की धनराशि किसानों के खाते में डिजिक्लेम माड्यूल के सहयोग से भेजी जा चुकी है,
कृषि विभाग पंडरी कृपाल ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी, उपेंद्र कुमार अनुराग कुमार वर्मा, सत्य प्रकाश मिश्र, पंकज चतुर्वेदी आदि क्षेत्रीय कर्मचारी उपस्थित रहे एवं किसानो को कृषि विभाग की पीएम किसान सम्मान निधि योजना और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी,एवं किसानों से आग्रह किया कि,आप सब आने वाले खारीफ ऋतु में अपनी धान, और मक्का की फसल का बीमा, बीमित राशि का 2 प्रतिशत प्रीमियम देकर ऋणी किसान अपनी बैंक शाखा और गैरऋणी किसान नजदीकी जनसेवा केन्द्र पर जाकर अथवा भारत सरकार के फसल बीमा पोर्टल www pmfby.gov.in पर अतिंम तिथि 31 जुलाई से पहले फसल का बीमा अवश्य करा लें l
गेहूं उत्पादन के मूल्यांकन को लेकर डीएम की उपस्थिति में क्राप कटिंग
RELATED ARTICLES
