Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगृह मंत्री के बाद यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हुए कोरोना...

गृह मंत्री के बाद यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हुए कोरोना संक्रमित

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ. कोरोना वायरस की महामारी ने देश के साथ उत्तर प्रदेश का भी बेहाल कर रखा है. जबकि इस बीमारी की जद में उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी आ गए हैं. उन्होंने इस बात की जानकारी ट्वीट के जरिए दी है. यूपी में कोरोना संक्रमण लगातार खतरनाक स्वरूप अख्तियार करता जा रहा है. आज सुबह ही योगी सरकार की कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण की कोरोना संक्रमण की वजह से मृत्यु हो गई. उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी का ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ’मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जांच कराई. जांच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह गाइड लाइन के अनुसार स्वयं को क्वारंटाइन कर लें और आवश्यकता अनुसार अपनी जांच करा ले. डॉक्टर की सलाह पर मैं वर्तमान में अपने आवास पर होम क्वारंटाइन हूं. मेरा सभी प्रदेशवासियों से निवेदन है कि पूरी सावधानी बरतें और सरकार की गाइडलाइन का सख़्ती से पालन करें.

RELATED ARTICLES

Most Popular