Thursday, April 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयगूगल और माइक्रोसॉक्ट के सीईओ ने भारत की मदद करने का वादा...

गूगल और माइक्रोसॉक्ट के सीईओ ने भारत की मदद करने का वादा किया

सुप्रभा सक्सेना

वॉशिंगटन (हि.स.)। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने आश्वासन दिया है  कि वह कोरोना के इस मुश्किल समय में भारत मदद करेंगे।

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने ट्वीट कर कहा है कि भारत में कोरोना की स्थिति को देखकर उजड़ा हुआ सा महसूस हो रहा है। गूगल और गूगल के उपभोक्ताओं की ओर से 135 करोड़ की धनराशि गिव इंडिया और यूनीसेफ के जरिए मेडिकल सप्लाई और अन्य उपकरणों के लिए दान दी गई है।

एक अन्य ट्वीट में माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल के सीईओ सत्य नडेला ने कहा है कि उनकी कंपनी भारत में राहत कार्य के लिए संसाधनों और तकनीक का प्रयोग करती रहेगी। साथ ही ऑक्सीजन डिवाइस की खरीद के लिए भी सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि वह भारत में वर्तमान स्थिति को देखते हुए टूटा हुआ महसूस कर रहे हैं। भारतीय अमेरिकी पूंजपति विनोद खोसला ने कहा है कि वह भारत के अस्पतालों को वित्तीय मदद करेंगे।

उल्लेखनीय है कि भारत में कोरोना की स्थिति बहुत ही खराब हो गई है। पिछले कुछ दिनों में 3,00,000 से अधिक नए कोरोनोवायरस मामले सामने आए हैं। कई राज्यों में अस्पतालों में बेड की और ऑक्सीजन की कमी हो गई है। इस कमी को पूरा करने के लिए भारत से ऑक्सीजन मैत्री अभियान के तहत कई देशों से ऑक्सीजन ली है।

इससे पहले शनिवार को भारतीय वायुसेना सिंगापुर से चार क्रायोजेनिक टैंक लिए गए थे। इन कंटेनर्स को एयरलिफ्ट के जरिए भारत लाया गया था। इसके अलावा सऊदी अरब भारत को 80 मीट्रिक टन तरल ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular