Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगुरू नानक देव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मना, गुरूद्वारे दुल्हन की तरह...

गुरू नानक देव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मना, गुरूद्वारे दुल्हन की तरह सजे

भोर में गुरू ग्रंथ साहिब का भव्य सुहाना स्वागत, फूलों से सजी पालकी में कीर्तन भजन

वाराणसी (हि.स.)। सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव का 552वां प्रकाशोत्सव शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में सिख समाज के लोगों ने मनाया। ”सतगुरू नानक प्रगटिया,मिटी धुंध जग चानण होगा,ज्यों कर सूरज निकलया,तारे छिपे अंधेर पलावा” साथ विशेष उत्सव,श्रद्धा भाव के साथ गुरूबाग गुरूद्वारे में धूमधाम से गुरू पर्व मनाया गया।

गुरू पर्व पर पूरे गुरूद्वारे को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पानी के फव्वारे,फूलों के पौधे,रौशनी से सराबोर गुरू दरबार में श्रद्धालु मत्था टेकने सुबह से ही पहुंच रहे है। गुरूपर्व की शुरूआत भोर तड़के से हुईं। गुरू ग्रंथ साहिब का भव्य सुहाना स्वागत,फूलों से सजी पालकी में कीर्तन भजन किया गया। जिसमें सिख संगत ने फूलों की वर्षा की। भोर 4.15 पर नाम सिमरन,,आसा दी वार का कीर्तन हुआ। सात बजे तक श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई। प्रात:काल गुरूनानक खालसा की छात्राओं ने कीर्तन किया। भाई रकम सिंह हजूरी रागी नीचीबाग ने शबद गायन कर संगत को निहाल कर दिया। भाई सतनाम सिंह,दरबार साहिब अमृतसर,भाई नरेन्दर सिंह गुरूबाग गुरूद्वारा ने गुरूवाणी और कीर्तन सुनाया।

इसके बाद दोपहर से दरबार में अटूट लंगर चला। जिसमें प्रसाद पाने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। मुख्य गंथी नीचीबाग भाई रंजीत सिंह,भाई सरबजीत सिंह पटना साहिब ने भी दोपहर में गुरूवाणी सुना संगत को निहाल कर दिया। गुरूद्वयारे के ग्रन्थी भाई बलजीत सिंह,भाई महंत सिंह ने समाज के लोगों को गुरूपर्व की बधाई दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular