Friday, March 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश'गुरु पुर्णिमा' पर विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवसियों को दी शुभकामनाएं

‘गुरु पुर्णिमा’ पर विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवसियों को दी शुभकामनाएं

लखनऊ (हि.स.)। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु पुर्णिमा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाओं के साथ हार्दिक बधाई दी है। इसके अलावा दोनों उपमुख्यमंत्री ने भी शुभकामानएं दी है।

उप्र विधानसभा के अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट हुआ है। इसमें विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा गुरु पूजन का पर्व है। सनातन संस्कृत में ज्ञान प्राप्ति के लिए गुरु शिष्य की सुदीर्घ परंपरा है। हमें पूरी आस्था और श्रद्धा भाव से गुरु पूजन करके उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।

ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्त प्रदेश वासियों को पावन गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई। कहा कि सभ्यताओं का उदय, संस्कृतियों का उत्कर्ष व महान विभूतियों का निर्माण पूज्य गुरुजनों के आशीर्वाद व मार्गदर्शन में ही होता है। अपने तप, त्याग और ज्ञान के आलोक से मानव समाज का उद्धार कर रहे सभी देवतुल्य गुरुजनों को नमन।

मुख्यमंत्री के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर समस्त गुरुजनों एवं देश व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि गुरु एक वृक्ष के समान ही निस्वार्थ भाव से हमारे समाज में शिक्षा का बीज बो कर देश एवं प्रेदश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान करता है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपने अधिकारिक ट्वीटर से एक तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ” गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥ समस्त देशवासियों को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

समाजवादी पार्टी ने भी अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से समस्त देशवासियों को गुरु की महत्ता को समर्पित पावन “गुरु पूर्णिमा” की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular