Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगुरुवार से शुरू हो जाएगा खरमास, मांगलिक कार्य रहेंगे ठप

गुरुवार से शुरू हो जाएगा खरमास, मांगलिक कार्य रहेंगे ठप

सूर्य के मीन या धनु राशि में आने पर पड़ता है खरमास

लखनऊ (हि.स.)। शादी-ब्याह व अन्य मांगलिक कार्य अगले एक माह तक नहीं होंगे। कारण यह है कि गुरुवार से खरमास आरंभ हो जाएगा। यह एक महीने तक रहेगा। खरमास की अवधि में शादी-ब्याह व अन्य मांगलिक कार्यों को वर्जित माना जाता है। अब अगले महीने जनवरी में जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे, तब खरमास समाप्त होगा। सूर्य 16 दिसम्बर को धनुराशि में दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर प्रवेश करेंगे।

ज्योतिषी पं. अनिल कुमार पाण्डेय बताते हैं कि जब सूर्य बृहस्पति की राशियाें मीन या धनु में संचरण करते हैं तो इस अवधि को खरमास कहा जाता है। उन्होंने बताया कि सूर्य बृहस्पति की राशि धनु में दोपहर एक बजकर 10 मिनट पर प्रवेश करेंगे, तभी से खरमास माना जाएगा। उन्होंने बताया कि खरमास में विवाह, यज्ञोपवीत जैसे मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं।

पं. अनिल कुमार पाण्डेय बताते हैं कि ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहमण्डल की 12 राशियों में एक-एक माह संचरण करता है । सूर्य हर राशि में एक माह रहता है। यह चक्र चैत्र मास में जब सूर्य मेष राशि में आते हैं, तब से शुरू होता है और मीन राशि तक चलता है।

शैलेंद्र मिश्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular