Sunday, April 5, 2026
Homeव्यापारगुरुनानक जयंती पर बंद रहेंगे शेयर बाजार, अब 22 नवंबर को होगा...

गुरुनानक जयंती पर बंद रहेंगे शेयर बाजार, अब 22 नवंबर को होगा कारोबार

नई दिल्ली(हि.स.)। गुरुनानक जयंती के अवसर पर शेयर बाजार और फॉरेक्स मार्केट बंद रहेगा। इसकी वजह से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में शुक्रवार को कोई करोबार नहीं होगा। हालांकि, कमोडिटी मार्केट में शाम में कारोबार होगा।

कमोडिटी बाजार गुरु नानक जयंती के मौके पर सुबह बंद रहेंगे, लेकिन शाम पांच बजे के बाद उनमें कारोबार शुरू होगा। वहीं, बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंज में अब सोमवार 22 नवंबर को फिर से कारोबार शुरू होगा। गौरतलब है कि इस साल कारोबारी दिन पर पड़ने वाले त्योहार के हिसाब से छुट्टी का आखिरी दिन है।

RELATED ARTICLES

Most Popular