-मलबे में दबे एक व्यक्ति को सुरक्षित निकाला
-पिछले 16 घंटे से जारी है राहत व बचाव कार्य
गुरुग्राम (हि.स.)। गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेस-वे के पास सेक्टर-109 में चिंतल पैराडिसो सोसायटी के टावर-डी में छह मंजिल के लेंटर गिरने के कारण दो महिलाओं की मौत हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति को सुरक्षित जिवित बाहर निकाला जा चुका है। उन्हें उपचार के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब बचाव दल पहली मंजिल पर फंसी महिला को निकालने में जुटा है।
गुरुवार की रात को सेक्टर-109 में चिंतल पैराडिसो सोसायटी के 22 मंजिला टावर-डी की छह मंजिल से ड्राइंग रूम का लेंटर अचानक ढह गया। देखते ही देखते उस लेंटर के कारण नीचे की पांच मंजिलों के भी लेंटर ढहते चले गए। तत्काल प्रभाव से राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा। छह मंजिल तक का लेंटर गिरने के मामले में पिछले 16 घंटे से बचाव दल काम कर रहा है। बहुत ही सूझबूझ के साथ यहां बचाव दल काम कर रहा है।
उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने मीडिया को जानकारी दी कि इस घटना की जांच जांच का जिम्मा एडीसी विश्राम कुमार मीणा को दिया गया है। फिलहाल बचाव का काम किया जा रहा है। इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो चुकी है, वहीं पहली मंजिल पर एके श्रीवास्तव नामक व्यक्ति को सुरक्षित जिवित बाहर निकाल लिया गया है। उनकी पत्नी को निकालने का काम जारी है।
जानकारी मिली है कि इस टावर में केवल पहले व दूसरे फ्लोर पर ही परिवार रहते थे। बाकी के फ्लोर खाली थे। टावर डी में पिलरों के बीच में डयनिंग रूम के हिस्से की छत छठी मंजिल से नीचे तक गिर गई। यानी पहली से छठी मंजिल तक डायनिंग एरिया के लेंटर गिर गए। छठी मंजिल पर बिल्डर द्वारा कुछ काम करवाया जा रहा था। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में लगी है।
ईश्वर/संजीव
