Monday, March 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगुनाहगारों को देने सहारा आया चरणी में तारणहारा...

गुनाहगारों को देने सहारा आया चरणी में तारणहारा…

– शनिवार रात्रि के 12 बजते ही ”हैप्पी क्रिसमस” ”मैरी क्रिसमस” से गूंज उठे चर्च

मुुरादाबाद(हि.स.)। पिछले कई दिनों से मसीही परिवारों में चल रहा क्रिसमस का उत्साह शनिवार को चरम पर पहुंच गया। घर, बाजार और गिरजाघरों में रौनक देखते ही बनीं। शाम से ही शहर के गिरजाघरों में कार्यक्रम शुरू हुए। आधी रात तक वाच नाइट एवं अन्य आयोजन चले। 12 बजते ही चर्च ”हैप्पी क्रिसमस” ”मैरी क्रिसमस” से गूंज उठे और लोगों ने गले मिले एक दूसरे को बधाई दी।

द ओल्ड सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च टाउन हाल में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पादरी डेनियल मसीह द्वारा आराधना का संचालन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने पूरी दुनिया को एकता और भाइचारे से रहने का संदेश दिया है। सेंट पाल चर्च सिविल लाइंस में सुबह वर्शिप सर्विस हुई। शाम को यीशु मसीह के जन्म की खुशी में गीत गाए गए। रात्रि में मिड नाइट सर्विस में बाइबल का पाठ हुआ और प्रभु की आराधना हुई। चर्च पादरी ने प्रार्थना कराने के बाद प्रभु का संदेश दिया और कहा कि हमें हमेशा ईमानदारी और सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए।

फिलिप्स मेमोरियल मैथोडिस्ट चर्च पीलीकोठी में शाम को हुई कैंप फायर सर्विस हुई। जिसमें प्रभु यीशु मसीह के जन्म की खुशी में गीत गाए गए। जिसमें मेरा प्रभु जन्मा प्यारा प्रभु जन्मा…, गुनाहगारों को देने सहारा आया चरणी में तारणहारा…, शोर दुनिया में ये हो गया आज पैदा मसीह हो गया…, आया है यीशु आया है… खुश हो खुदाबंद आया है उसको कुबूल कर ले… पास आओ विश्वासियों आनंद करते आओ… आदि अनेकों गीतों की प्रस्तुति संगीत के साथ हुई। पादरी ब्रजेश मैंसल द्वारा आराधना का संचालन किया गया।

निमित जायसवाल

RELATED ARTICLES

Most Popular