Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेश गुण्डागर्दी व अराजकता करना सपा की पहचान : केशव प्रसाद मौर्य

 गुण्डागर्दी व अराजकता करना सपा की पहचान : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा अराजकता की पर्याय है। गुण्डागर्दी व अराजकता करना सपा की पहचान है। सपा का चरित्र माहौल खराब करना है। उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ चला है। हम सभी जातियों को साथ लेकर चल रहे हैं। सपा के लोग माहौल खराब कर रहे हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने विधानसभा में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य से भाजपा हटने वाली नहीं है। जातीय जनगणना का मुद्दा सपा के लिए ढोंग है। जब सपा सत्ता में थी तो उसने इस पर कुछ किया नहीं। शिवपाल यादव सत्र के दौरान मीडिया इवेंट बना रहे हैं। इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। इन्हें चिंता है कि अगर प्रदेश का विकास हो जायेगा तो जनता के पास किस मुंह से जायेंगे।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular