Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेश गुड्डू मुस्लिम की चिकन शॉप दोबारा सील, जांच कमेटी गठित

 गुड्डू मुस्लिम की चिकन शॉप दोबारा सील, जांच कमेटी गठित

प्रयागराज(हि.स.)। उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी पांच लाख के इनामी बमबाज गुड्डू मुस्लिम की चकिया स्थित सील किया हुआ चिकन शॉप दोबारा खुलने के मामले में प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) सचिव अजीत सिंह ने जांच कमेटी गठित कर दी है। सचिव ने फिलहाल उसकी दुकान को फिर सील करा दिया है। यह दुकान किसके इशारे पर खोली गई, यह अहम प्रश्न बना हुआ है। जो जांच के बाद ही मामला खुलेगा।

उमेश पाल की हत्या के बाद पुलिस ने चकिया स्थित उसके मकान और चिकन शाप को सील कर दिया था। दो दिन पूर्व चिकन शॉप खुल गई। यहां पर चिकन और मटन की बिक्री भी की जाने लगी। इसकी भनक लगने पर पीडीए की टीम ने फिर उसके दुकान को सील कर दिया। पांच लाख के इनामी गुड्डू मुस्लिम का मकान और चिकन शाप चकिया में माफिया अतीक अहमद के दफ्तर से थोड़ी दूरी पर है। उमेश पाल की हत्या के बाद गुड्डू मुस्लिम फरार हो गया है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। पीडीए सचिव द्वारा जांच कमेटी कुछ दिनों में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

विद्या कान्त/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular