Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगुड़ प्लांट के तीन संचालक फरार, किसानों का डूबा लाखों रुपया

गुड़ प्लांट के तीन संचालक फरार, किसानों का डूबा लाखों रुपया

– किसानों का उधार गन्ना लेकर बनाते थे गुड़, मुगल रोड को किसानों ने किया जाम

कानपुर (हि.स.)। घाटमपुर में मेरठ के रहने वाले तीन लोगों ने तीन गुड़ प्लांट डाला था और किसानों से गन्ना उधार खरीदते थे। जब गुड़ तैयार होकर बिक जाता था तब किसानों को भुगतान देते थे। इससे किसानों में विश्वास हो गया और किसान उधार गन्ना देने लगे, लेकिन शनिवार की रात तीनों गुड़ प्लांट संचालकों ने अपना माल बेचकर फरार हो गये। इससे किसानों को लाखों रुपया डूब गया और उग्र किसानों ने मुगल रोड पर विरोध जता सड़क को जाम कर दिया।

घाटमपुर तहसील क्षेत्र के परास गांव में मेरठ के रहने वाले शमशाद, बेटा परवेज और भाई शहजाद ने तीन गुड़ प्लांट लगाया था। यह लोग आसपास के गांवों के किसानों से अच्छे दाम पर गन्ना उधार खरीदते थे। प्लांट में जब गन्ने का गुड़ बन जाता था और उसकी बिक्री हो जाती थी तो किसानों का भुगतान कर देते थे। धीरे धीरे किसानों को विश्वास बढ़ता गया और बेहतर दाम मिलने से सैकड़ों किसान गुड़ प्लांट संचालकों को अपना गन्ना उधार देने लगे। लेकिन शनिवार की रात तीनों गुड़ प्लांट संचालकों ने अपना पूरा माल बेच दिये और घाटमपुर से फरार हो गये। रविवार को जब अन्य किसान गन्ना बेचने गुड़ प्लांटों में पहुंचे तो मजदूरों ने बताया कि प्लांट संचालक फरार हो गये हैं और प्लांट का सारा माल शनिवार की रात ही बेच गये हैं। मजदूरों ने बताया कि हमारा मेहनताना भी नहीं दे गये। मजदूरों की बात सुनकर किसानों को ठगी का अहसास हुआ और विरोध जताने के लिए मुगल रोड को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों को किसी तरह से समझाकर शांत कराया और जाम को खुलवाया गया। थाना प्रभारी रामबहादुर पाल ने बताया कि किसानों का लाखों रुपया डूब गया है और उसकी मांग को लेकर सड़क को जाम किया गया जिसे पूरी तरह से खुलवा दिया गया है। किसानों की तहरीर पर गुड़ प्लांट संचालकों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इन किसानों का डूबा रुपया

चंदापुर निवासी रहीश का ढाई लाख रुपए, जफर का 70 हजार, कंठीपुर के रामदास का 40 हजार, रिंकू का 80 हजार रुपए, बरिमहताइन के गणेश दुबे का 46 हजार, बेहटा के राजबहादुर का 45 हजार, अजय का 18 हजार, देवरा के सोनेलाल का 58 हजार, जमालपुर के सतीश का 45 हजार, ज्ञानेंद्र सचान का 25 हजार, पप्पू शुक्ला का 32 हजार, मोहम्मदपुर के बृजेंद्र, शेखपुर के नवाब सिंह आदि के हजारों रूपये का बकाया का भुगतान किए बिना प्लांट मालिक भाग निकले।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular