Friday, March 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश गुड़िया को नहालने के लिए तालाब में उतरे तीन बच्चों की मौत

 गुड़िया को नहालने के लिए तालाब में उतरे तीन बच्चों की मौत

जौनपुर(हि.स.)। पवांरा थाना क्षेत्र के सरायबीका गांव में सोमवार दोपहर तालाब में गुड़िया को नहलाने गए तीन बच्चे पानी में डूब गए। ग्रामीणों ने तीनों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया है।

सरायबीका गांव के कुछ बच्चे नागपंचमी को गुड़िया नहलाने के लिए तालाब में गए थे। नहाते समय आयुष, अभिषेक, सत्यम गहरे पानी में गए और डूब गए। बच्चों को डूबता देख अन्य बच्चे भागकर घर पहुंचकर परिजनों को बताया। लोगों की मदद से तीनो बच्चों को तालाब से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया इस घटना से नागपंचमी के त्योहार पर परिवार में कोहराम मच गया है।

रवींद्र/दीपक/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular